{"_id":"68618d0e3ae11943b60c1b47","slug":"gold-chain-looted-from-shop-rudrapur-news-c-235-1-ksp1002-128967-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में सराफ की दुकान से टप्पेबाज ने उड़ाई सोने की चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में सराफ की दुकान से टप्पेबाज ने उड़ाई सोने की चेन
Mon, 30 Jun 2025 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सराफ की दुकान से एक टप्पेबाज सोने की चेन उड़ा ले गया। शोर मचाने पर लोगों ने उसका पीछा भी किया लेकिन उसे पकड़ नहीं सके। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी के सहारे उसे चिह्नित कर रही है।
ट्रांजिट कैंप मुख्य मार्ग पर वार्ड-10 के भाजपा पार्षद मुकेश कुमार रस्तोगी की मुकेश ज्वैलर्स नाम से दुकान है। रविवार की दोपहर तीन बजे बिना नंबर प्लेट की एक बाइक पर सवार युवक उनकी दुकान पर आया था। उस वक्त दुकान पर पार्षद की पत्नी बैठी थी।
बताया कि टप्पेबाज ने सोने की चेन खरीदने की बात कही। इसके बाद चेन दिखाई तो वह उसे हाथ में लपेटकर भाग गया। कुछ दूर तक लोगों ने पीछा भी किया, लेकिन आरोपी फरार हो चुका था। दरोगा महेश कांडपाल ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और सीसीटीवी में कैद आरोपी की तलाश तेज कर दी। एसएचओ मोहन पांडेय ने बताया कि जल्द ही टप्पेबाज को पकड़ लिया जाएगा।