{"_id":"695d59bb33718b2fa80e02d4","slug":"give-justice-to-ankita-hundreds-of-people-took-out-a-procession-in-khatima-khatima-news-c-236-1-ktm1001-112776-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अंकिता को न्याय दो... खटीमा में सैकड़ों लोगों ने निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अंकिता को न्याय दो... खटीमा में सैकड़ों लोगों ने निकाला जुलूस
Wed, 07 Jan 2026 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग के लिए मंगलवार को कांग्रेस के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने पीलीभीत मार्ग से खटीमा तहसील तक जुलूस निकाला। खटीमा विधायक भुवन कापड़ी, नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर हाईकोर्ट के पदासीन न्यायाधीश की निगरानी में सीबीआई जांच कराने की मांग की।
पीलीभीत मार्ग स्थित बैंक्वेट हॉल परिसर में आयोजित सभा में विधायक कापड़ी ने कहा कि अंकिता के मां-बाप ने गरीबी के बावजूद उसे एचएम का कोर्स करवाया। अंकिता ने परिवार का सहारा बनने के लिए एक होटल में नौकरी शुरू की जहां छह माह में ही उसकी हत्या कर दी गई। इस प्रकरण में एक वीआईपी का नाम सामने आने के बावजूद सरकार उसे बचाने का प्रयास कर रही है। कापड़ी ने कहा कि घटनास्थल को ध्वस्त करने के निर्णय भी जांच कराई जाए। नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा ने कहा कि हत्याकांड की निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सीबीआई जांच होनी चाहिए।
इसके बाद सैकड़ों लोगों ने विधायक कापड़ी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने पीलीभीत मार्ग से मुख्य चौक, सितारगंज मार्ग होते हुए खटीमा तहसील तक जुलूस निकाला। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। तहसील पहुंचकर तहसीलदार वीरेंद्र सजवाण को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। वहां कविता कापड़ी, विमला सजवाण, कृष्णा नेगी, उमेश राठौर, नरेंद्र आर्य, विनोद चंद, देवेंद्र कन्याल, राजकिशोर सक्सेना, रोहित शर्मा, पंकज टम्टा, रेहान अंसारी, नासिर खान आदि थे।