फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Girl found hanging in room in rudrapur

Udham Singh Nagar News: कमरे में फंदे पर लटकी मिली लड़की, अल्मोड़ा की रहने वाली थी दीया; नहीं मिला सुसाइड नोट

Fri, 31 Jan 2025 05:24 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 31 Jan 2025 05:24 PM IST
सार

किराए पर रहने वाली एक युवती कमरे में फंदे पर लटकी मिली। मृतका सिडकुल की एक कंपनी में काम करती थी। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है।

विज्ञापन
Girl found hanging in room in rudrapur
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में किराए पर रहने वाली एक युवती कमरे में फंदे पर लटकी मिली। मृतका सिडकुल की एक कंपनी में काम करती थी। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अल्मोड़ा के थाना दन्या स्थित ग्राम घुरकना निवासी दीया (23) ट्रांजिट कैंप के जगतपुरा वार्ड नंबर पांच में शेखर मंडल के घर पर किराए पर रहती थी। वह सिडकुल की एक फैक्टरी में काम करती थी। शेखर ने दो दिन से दीया को नहीं दिखी थी। इस पर वह कमरे पर गया तो दरवाजा खुला था। दीया छत पर लगाए दुपट्टे के फंदे पर लटकी हुई थी। शेखर ने सूचना आवास विकास चौकी पुलिस को दी थी।

विज्ञापन


इस पर चौकी इंचार्ज प्रकाश चंद, एसआई नेहा ध्यानी और फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को फंदे से उतारकर मोर्चरी पहुंचाया। पुलिस के अनुसार मृतका के कमरे में सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रथम दृष्ट्रया युवती की ओर से आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम किया गया है। अल्मोड़ा जिले से मृतका के चाचा और अन्य परिजन रुद्रपुर पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed