फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Girital Sarovar will be beautified with an investment of Rs 31.63 crore.

Udham Singh Nagar News: गिरीताल सरोवर का 31.63 करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण

Wed, 04 Feb 2026 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 04 Feb 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Girital Sarovar will be beautified with an investment of Rs 31.63 crore.
काशीपुर। शहरवासियों के लिए खुशखबरी है कि अब वर्षों से उपेक्षित गिरीताल सरोवर के दिन बहुरने वाले हैं। नगर निगम प्रशासन 31 करोड़ 63 लाख रुपये से सौंदर्यीकरण कराने जा रहा है। साथ ही पांच वेंडिंग जोन सात करोड़ 14 लाख रुपये से बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर निगम सभागार में मंगलवार को गिरीताल सरोवर सौंदर्यीकरण और वेंडिंग जोन बनाने को लेकर मेयर दीपक बाली, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा व एसडीएम अभय प्रताप सिंह की मौजूदगी में प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रेजेंटेशन किया गया।
विज्ञापन

मेयर बाली ने बताया गिरीताल सरोवर का 31 करोड़ 63 लाख से सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। बताया कि पूर्व में गिरीताल सौंदर्यीकरण के लिए मात्र साढ़े चार करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। उनके अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर डिजायन तैयार कराने पर अब डीपीआर 31 करोड़ रुपये पार कर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौंदर्यीकरण का कार्य आठ जोन में बांटकर कराया जाएगा। इसमें पार्किंग एरिया, फूड जोन, फाउंटेन, साइकिलिंग ट्रैक, थिएटर, झील, जंगल ट्रैक, जॉगिंग ट्रैक, हट, योग प्वाइंट, बच्चों के लिए झूलों के साथ ही हिंदी प्रेम सभा के नाम से एक लाइब्रेरी की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ऐसा प्रतीत होगा कि जैसे हम कहीं विदेश में बैठे हुए हैं। यहां की पौराणिकता व मंदिरों की आभा को भी ज्यों का त्यों सजाकर रखा जाएगा।
मेयर बाली, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा व पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा ने हिंदी प्रेम सभा के पदाधिकारियों से कहा कि वह सरोवर सौंदर्यीकरण के लिए अपनी एनओसी दे दें। क्योंकि यह सौंदर्यीकरण शहरवासियों के लिए कराया जाएगा।
यहां पर मुक्ता सिंह, तहसीलदार पंकज चंदोला, डॉ. यशपाल रावत, मानवेंद्र मानस, पूर्व पालिकाध्यक्ष शमशुद्दीन, हिंदी प्रेम सभा के अध्यक्ष राजवीर सिंह खोखर एडवोकेट, शशांक गहतौड़ी, प्रेजेंटेशन को बनाने वाले आर्किटेक्ट संस्कृति गुप्ता सक्सेना, इंजीनियर सारांश सक्सेना के अलावा पार्षद व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।



पहले चरण में बनेंगे पांच वेंडिंग जोन

निगम क्षेत्र में प्रस्तावित 10 वेंडिंग जोन में से पहले चरण में बनने वाले पांच वेंडिंग के संबंध में मेयर ने मौजूद शहरवासियों को जानकारी दी। उन्होंने बताया सीतापुर अस्पताल के पास, गिरीताल रोड हीरो होंडा शोरूम के पास व दुर्गा कॉलोनी क्षेत्र आदि में बनने जा रहे हैं। इसमें लगभग 250 दुकानें होगी और लगभग सात करोड़ 14 लाख रुपये का खर्च आएगा। मेयर ने कहा कि ठेले वालों को उत्पीड़न से बचाने, उनके कारोबार और सम्मान की रक्षा के लिए यह वेंडिंग जोन बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा शहर से एक किलोमीटर बाहर करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से डॉग शेल्टर हाउस बनाया जाना प्रस्तावित है। जो भारत का पहला शानदार शेल्टर हाउस होगा। उन्होंने कहा कि पांडिचेरी के बाद काशीपुर नगर निगम ऐसा देश में दूसरा शहर बन गया है जहां रात में तीन बजे तक भी सफाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed