फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Gingivitis disease is increasing in teeth due to change in hormones.

Udham Singh Nagar News: हार्मोन में बदलाव से दांतों में बढ़ रहा जिंजीवाइटिस रोग

Wed, 22 May 2024 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 22 May 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Gingivitis disease is increasing in teeth due to change in hormones.
प्रतीकात्मक
रुद्रपुर। गर्भावस्था में दांतों के प्रति लापरवाही महिलाओं को जिंजीवाइटिस रोग का शिकार बना रहा है। जिला अस्पताल के दंत रोग विभाग में हर महीने करीब 40 महिलाओं के दांतों में जिंजीवाइटिस रोग की पुष्टि हो रही है। यह रोग मसूढ़ों और दांतों के बीच प्लाक नामक बैक्टीरिया जमने के कारण होता है।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में दंत रोग विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक गर्भावस्था के दौरान के शरीर में हार्मोन में बदलाव होते हैं। ऐसे में प्रोजस्ट्रोन की मात्रा बढ़ने से जिंजीवाइटिस का खतरा बढ़ जाता है। यह समय पर ध्यान न देने से मसूढ़े से हड्डी तक पहुंचता है। प्लाक से मसूड़ों में परेशानी होती है और ये दांतों और मसूड़ों के बीच गड्ढे बनाता है। इन गड्ढों में रहने वाले बैक्टीरिया जिंजिवाइटिस कर देते हैं। अगर दांतों में प्लाक है तो प्रेग्नेंसी से दूसरे महीने में इस रोग की शुरुआत हो जाती है और आठवें महीने तक बढ़ती जाती है। प्रेग्नेंसी में इस पर ध्यान न देने से प्री-टर्म डिलीवरी हो सकती। नवजात का वजन भी ढाई किलो से कम हो सकता है। महिलाओं में ब्लड प्रेशर की भी शिकायत हो सकती है।
विज्ञापन


क्या है जिंजीवाइटिस
दांत में प्लाक बनने की वजह से जिंजिवाइटिस होता है। प्लाक मुख्य रूप से बैक्टीरिया, लार, खाने के बचे अंश और मृत कोशिकाओं से बना एक फिल्म जैसा पदार्थ है। जो लगातार दांतों पर जमा हो रहा होता है। प्लाक दांतों पर 72 घंटे से ज़्यादा समय तक बना रहता है, तो यह सख्त होकर टार्टर (कैलकुलस) का रूप ले सकता है, जिसे ब्रश और फ्लॉस के जरिये पूरी तरह से हटाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्षण
मसूड़े लाल होना।
मसूड़े फूलने के साथ खून आना।
मुंह से दुर्गंध आना।
दांत हिलने लगना।
मुंह पर सूखापन रहना।
बचाव
लगातार दो बार ब्रश करें।
नमक के गुनगुने पानी से गरारे करें।
विटामिन-सी युक्त फल खाएं।
नियमित माऊथ वॉश करें।
दांतों की सफाई जरूर कराएं।
डेंटिस्ट को नियमित रूप से दिखाएं।

परामर्श दंत शल्यक जिला चिकित्सालय के डॉ. सुनील उपाध्याय ने बताया कि ओपीडी में जिंजीवाइटिस रोग से ग्रसित गर्भवती महिलाएं आ रही हैं। इस रोग में मसूड़े लाल और सूजे दिखाई देते हैं। दांतों को मजबूती से कसकर पकड़ने के बजाय हिलने लगते हैं। मसूड़ों से आसानी से खून बहने लगता है। यह खासकर ब्रश करते या खाते समय होता है। इसमें आमतौर पर दर्द नहीं होता है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपने दांतों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed