फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Get Covid test done if cases of cough and fever increase

Udham Singh Nagar News: खांसी-बुखार के मामले बढ़ने पर कराएं कोविड जांच

Sat, 20 Jan 2024 02:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 20 Jan 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Get Covid test done if cases of cough and fever increase
रुद्रपुर के सीएमओ कार्यालय में बैठक करते सीएमओ मनोज कुमार शर्मा। संवाद

विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले भर के सरकारी अस्पतालों से आए चिकित्साधीक्षकों और अधिकारियों की बैठक में सीएमओ ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने ठंड में खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने पर आवश्यक रूप से कोविड जांच कराने के निर्देश दिए। सीएचसी और पीएचसी स्तर पर कोविड की जांच करने के लिए भी कहा।

शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय में हुई बैठक में सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने टीबी, एड्स, टीकाकरण, गर्भवती माताओं की जांच आदि समीक्षा की। इसके साथ ही अस्पतालों में आने वाले दंपतियों के लिए संचालित गर्भनिरोधक अस्थायी और स्थायी विधियों के लाभ पर भी चर्चा की गई। उन्होंने चिकित्साधीक्षकों को टीबी के मरीजों को चिह्नित करने के निर्देश दिए। साथ ही टीबी से संक्रमित मरीज को मिलने वाली निश्चय पोषण किट योजना की प्रगति भी जानी। उन्होंने टीकाकरण से वंचित बच्चों के लिए विशेष अभियान चलाकर के बच्चों को का भी टीकाकरण करने के लिए कहा। कहा कि ब्लॉक स्तर पर वैक्सीनेशन की समीक्षा होगी। बताया कि डब्ल्यूएचओ के जरिये स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीनेशन का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। वहां एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक, डॉ. डीपी सिंह, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. राजेश आर्या, डॉ. खेमपाल, डॉ. हितेश शर्मा, डॉ. पीडी गुप्ता, डॉ. संजीव सरना आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed