फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Geeta, Kunal win in 100 meters race

100 मीटर दौड़ में गीता, कुनाल जीते

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Geeta, Kunal win in 100 meters race
काशीपुर महाविद्यालय में विजेताओं को विधायक ने किया सम्मानित। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। 100 मीटर दौड़ में कुनाल और गीता ने बाजी मारी।
विज्ञापन

महाविद्यालय के क्रीड़ा मैदान में रविवार को खेल प्रतियोगिता के पहले दिन छात्र वर्ग में 100, 400, 800 और 1500 मीटर दौड़ तथा लंबी कूद, गोला फेंक समेत अन्य प्रतियोगिता हुई। 100 मीटर में कुनाल भारती ने पहला और विजय सिंह ने दूसरा स्थान पाया। 400 मीटर में विजय सिंह ने पहला और मनीष किरयोलिया ने दूसरा, 800 मीटर में नवीन नेगी ने पहला और इमरान ने दूसरा स्थान पाया। 1500 मीटर दौड़ में विकास सिंह ने पहला और राजू सिंह ने दूसरा स्थान पाया। गोला फेंक में प्रवीन सिंह ने पहला व विकास सिंह ने दूसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

छात्रा वर्ग की 100 मीटर दौड़ में गीता अधिकारी ने पहला और मोनिका गुप्ता ने दूसरा स्थान पाया। 400 मीटर में शिवानी कुमारी ने पहला और संध्या नेगी ने दूसरा, 800 मीटर में शिवानी ने पहला व संध्या ने दूसरा स्थान पाया। 1500 मीटर दौड़ में भिवानी रूबी ने पहला और निकिता ने दूसरा स्थान पाया। लंबी कूद छात्रा वर्ग में अनीता ने पहला व गीता अधिकारी ने दूसरा और गोला फेंक में खुशबू मकेहरा ने पहला व निशा ठाकुर ने दूसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इससे पूर्व क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.चंद्र राम ने सुबह आठ बजे गुब्बारे और कबूतर उड़ा कर किया। प्राचार्य ने मुख्य अतिथि को शॉल ओढ़ाकर व बुके भेंट कर सम्मानित किया। छात्राओं ने स्वागत गीत से मुख्य अतिथि का स्वागत किया। प्रतियोगिता स्पोर्ट्स स्टेडियम के विरेंद्र बिष्ट, आरएस खर्कवाल, मोहम्मद रफी, कमल गोला की मौजूदगी में संपन्न हुई।

क्रीड़ा प्रतियोगिता का संचालन डॉ. केसी जोशी, डॉ. नीरज शुक्ला ने किया। वहां महाविद्यालय क्रीड़ा प्रभारी डॉ. सुदर्शन कुमार, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एमके सिन्हा, डॉ. एके मौर्य, डॉ. रीता सचान, डॉ. मीना शर्मा, डॉ. मुकेश जोशी, डॉ. महीपाल सिंह, एनसीसी प्रभारी डॉ. पीवीएस चौहान, डॉ. अमाउद्दीन, डॉ. अनुपमा तिवारी, डॉ. जानकी सुयाल, डॉ. किरन जोशी, डॉ. उदय कुमार, डॉ. लक्ष्मी देवी, डॉ. स्नेहलता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed