फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Gaytri won the competition

यूएस नगर की गायत्री सीनियर महिला वर्ग में प्रथम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Gaytri won the competition
रुद्रपुर में पेंचक सिलाट प्रतियोगिता का शुभारंभ करते विधायक। - फोटो : RUDRAPUR
दो दिवसीय राज्यस्तरीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता रविवार को रुद्रपुर के एम्बियंस बैंक्वेट हॉल में शुरू हुई। प्रतियोगिता में ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, हरिद्वार, चंपावत, देहरादून, बागेश्वर के 250 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। पहले दिन चंपावत, देहरादून और ऊधमसिंह नगर के खिलाड़ी छाए रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के सीनियर महिला वर्ग में (40-45 किग्रा भार वर्ग) चंपावत की नीलम प्रथम, देहरादून की स्वाति द्वितीय रहीं। इसके अलावा 45-50 भर वर्ग में देहरादून की कंचन पटेल प्रथम और ऊधमसिंह नगर की ऋषिका शाह द्वितीय रहीं। 50-55 भार वर्ग में ऊधमसिंह नगर की गायत्री प्रथम व प्रीति ठाकुर द्वितीय और 60-65 भार वर्ग में देहरादून की समरीन प्रथम व शिल्पा अग्रवाल द्वितीय रहीं।
विज्ञापन

इससे पूर्व विधायक राजकुमार ठकराल, संस्था अध्यक्ष केवल सिंह भारती एवं सचिव बबलू दिवाकर ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि वर्तमान में यह आर्ट आत्मरक्षा के लिए बहुत आवश्यक है। महिलाओं को यह कला सीखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव दिवाकर ने कहा के राष्ट्रीय स्तरीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता हरियाणा में होने जा रही है। वहां भारतीय नमो संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर, पेंचक सिलाट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोज राजहंस, नवीन आर्य, राहुल शाह, मनीष सोनी, मनित कुमार, प्रीति ठाकुर निखिल भारती आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed