फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Gaurav tikait adressed people.

हिंदु खतरे में नहीं, देश को लूटने वाली किसान विरोधी सत्ता खतरे में : गौरव टिकैत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Gaurav tikait adressed people.
काशीपुर में गौरव टिकैत को सुनने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़। - फोटो : KASHIPUR
भारतीय किसान यूनियन युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत ने कहा कि भाजपा राग अलाप रही है कि हिंदू खतरे में है लेकिन यह देश में सांप्रदायिकता फैलाने की भाजपा की साजिश है। वास्तविकता यह है कि देश को लूटने वाली किसान विरोध सत्ता खतरे में हैं। टिकैत यहां नवीन अनाज मंडी में आयोजित किसानों की महापंचायत को संबोधित कर रहे थे। टिकैत को सुनने के लिए सैकड़ों की संख्या में किसान पहुंचे थे।
विज्ञापन

किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता की अध्यक्षता में हुई महापंचायत में मुख्य अतिथि गौरव टिकैत ने कहा कि औरंगजेब और अंग्रेजों के राज्य में हिंदू खतरे में नहीं पड़ा। अब जब देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और अधिकांश राज्यों के मुख्यमंत्री हिंदू हैं तब हिंदू कैसे खतरे में है। उनका कहना था कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए देश में सांप्रदायिकता फैला रही है। भाजपा के राज में देश की सरकार कॉरपोरेट घराने चला रही है।
विज्ञापन

उनको लाभ पहुंचाने के लिए ही किसान कानून बनाए गए हैं। किसान कानूनों के विरोध में अब तक आठ माह में 650 किसान अपनी कुर्बानी दे चुके हैं, फिर भी सरकार अपनी जिद के लिए किसानों की सुध नहीं ले रही है। इस दौरान टिकैत ने किसानों से संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। खालसा फाउंडेशन ने अतिथियों को सम्मानित किया। पंचायत में जितेंद्र सिंह जीतू, विधायक आदेश चौहान, जगतार सिंह बाजवा, बाबा प्रताप सिंह, सुखविंदर सिंह, बलविंदर सिंह, बाबा दर्शन सिंह, गणेश उपाध्याय सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संसद भवन पर हर रोज 200 किसान करेंगे प्रदर्शन
पत्रकारों से वार्ता करते हुए गौरव टिकैत का कहना था कि पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर (यूपी) में विशाल किसान पंचायत होगी जिसमें किसान क्रांति की रूपरेखा बनाई जाएगी। टिकैत के साथ पहुंचे पंजाबी गायक जस बाजवा ने कहा कि वह दिल्ली बार्डर से काला कानून वापस कराकर ही लौटेंगे। उनका कहना था कि अब किसान कुर्बानी नहीं देंगे, बल्कि किसान खेती भी करेगा और आंदोलन भी चलाएगा। मानसून सत्र में किसान कानून रद्द करने की मांग को लेकर रोजाना 200 किसान संसद भवन के सामने प्रदर्शन करेंगे।

काशीपुर किसानों की महापंचायत को संबोधित करते भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत।

काशीपुर किसानों की महापंचायत को संबोधित करते भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed