{"_id":"5e12346d8ebc3e87f54a3e9e","slug":"gatka-party-and-children-showed-tricks-khatima-news-hld3684079170","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए बहुत पहले लागू हो जाना चाहिए था : धामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए बहुत पहले लागू हो जाना चाहिए था : धामी
विज्ञापन
खटीमा के रामलीला मैदान में सीएए के समर्थन में आभार रैली को संबोधित करते रैली संयोजक विधायक पुष्क?
- फोटो : KHATIMA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के समर्थन में रविवार को विधायक पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में रामलीला मैदान में आभार रैली सभा के रूप में आयोजित हुई। प्रशासन ने रैली निकालने की अनुमति नहीं दी थी लेकिन सभा करीब दो घंटे तक चली। विधायक ने कहा कि यह कानून तो बहुत पहले आ जाना चाहिए था। सीएए नागरिकता देने का कानून है न कि छीनने का। उन्होंने साफ किया कि जिहादी और बहुरूपिया बनकर आने वालों को किसी भी हालत में नागरिकता नहीं दी जाएगी। रैली में बंगाली समुदाय के लोग भी खासी तादात में आभार जताने पहुंचे।
रैली संयोजक विधायक धामी ने कहा कि उन्होंने बगुलिया-मेलाघाट आदि क्षेत्र में बांग्लादेश से जान बचाकर आये आए लोगों के दर्द को बचपन से ही नजदीक से देखा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने उनके दर्द को समझा और यह कानून लाए। बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए हिंदू, सिख, ईसाई आदि अल्पसंख्यकों को बहुत पहले नागरिकता दे देनी चाहिए थी। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि कांग्रेस सीएए का विरोध करके आखिर क्या कहना चाहती है? उन्होंने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल के बाद दूसरे लौह पुरुष हैं नरेंद्र मोदी। कहा कि ननकाना साहिब (पाकिस्तान) में हमले और ग्रंथी की बेटी का धर्म परिवर्तन कराने पर विधायक ने कहा कि पाकिस्तान को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पूर्व सीएम हरीश रावत पर भी निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस के नेता बरगलाना चाहते हैं। मैं हरीश रावत से पूछता हूं कि सिख, बंगालियों पर अत्याचार नहीं हुआ, क्या जवाब दें? क्या सिर्फ भाजपा के विरोध के लिए सीएए का विरोध है?।
दर्जा राज्य मंत्री राजपाल सिंह ने कहा कि इसका सबसे अधिक फायदा सिख, बंगाली समुदाय को हुआ है जो काबुल, पाक, बांग्लादेश से आए हैं। रैली प्रमुख हिमांशु बिष्ट, नंदन सिंह खड़ायत, गोपाल बोरा, भैरव दत्त पांडे, गंभीर सिंह धामी, मोहनी पोखरिया, संतोष अग्रवाल, माया जोशी, जानकी जोशी, रेनू भंडारी, दीपक तिवारी, किशन सिंह किन्ना, हरीश जोशी, जगदीश पांडे, गणेश ठकुराठी, अजय मौर्य, कैलाश मनराल, प्रकाश पांडे, कन्हैया लाल, महेंद्र चंद, गोपाल नाथ गोस्वामी, रामबाबू अग्रवाल, सतीश भट्ट, इंद्रा चंद, राजू गोरखाली, नीरज धामी, लाल सिंह गैड़ा, मन्नू महर, चंद्रशेखर मुडेला, देव सिंह धामी, धाना भंडारी, कै. मुरलीधर फुलेरा, जगजीत सिंह मल्ली, बंगाली समुदाय के आलोक समेत अन्य लोग थे। सभा के बाद एसडीएम निर्मला बिष्ट को नरेंद्र मोदी व अमित शाह को संबोधित आभार पत्र सौंपा।
विज्ञापन
बिल के समर्थन में भाजपाइयों ने की बैठक
नानकमत्ता। सीएए के समर्थन में भाजपाइयों ने मंडल अध्यक्ष ओम नारायण राणा के नेतृत्व में बंगाली कॉलोनी के दुर्गा मंदिर में बैठक कर सीएए लागू करने के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया। धन्यवाद किया गया। विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा ने लोगों को टोल फ्री नंबर 88662-88662 पर मिस कॉल देकर एवं पोस्टकार्ड के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देकर बिल का समर्थन करने की अपील की। वहां वहां झनकट के मंडल अध्यक्ष किशोर जोशी, भुवन जोशी, जगदीश जोशी, छगनलाल अग्रवाल, सुरंजन राय, अनिरुद्ध राय, परविंदर सिंह लक्की आदि थे। ब्यूरो
सीएए की तथ्यात्मक और व्यवहारिक जानकारी दी
गदरपुर। आरएसएस के संपर्क विभाग की ओर से सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सीएए पर विचार कर शंकाओं का निवारण किया गया। रविवार को अनाज मंडी स्थित रामलीला भवन में हुई बैठक में मुख्य वक्ता भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील खेड़ा ने सीएए की तथ्यात्मक और व्यवहारिक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दलों की ओर से सीएए को लेकर जनता को गुमराह किया जा रहा है। भ्रांतियों को दूर करने के लिए हर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बैठक में पंजाबी महासभा, राइस मिलर्स एसोसिएशन, आढ़ती एसोसिएशन, व्यापार मंडल, सनातन धर्म सभा एवं भाविप से जुड़े पदाधिकारियों ने शिरकत की। वहां संचालन जिला संपर्क प्रमुख दीपक सुधा, जिला संघ चालक अशोक जायसवाल, नगर संपर्क प्रमुख मनोज रघुवंशी, रविंद्र बजाज, सतीश घीक, कृष्ण लाल सुधा, वेद राज बजाज, अनिल नारंग, पंकज सेतिया, जीवन मदान, गुंजन सुखीजा आदि थे। ब्यूरो
युवकों ने थाना भाजपा का दामन
जसपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार की ओर से सीएए कानून बनाने से प्रभावित होकर 14 युवकों ने भाजपा का दामन थाम लिया। शनिवार को पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ. सिंघल ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाकर स्वागत किया। इसके बाद युवकों नें सीएए की पाठ्य सामग्री लेकर नगर क्षेत्र में डोर टू डोर संपर्क कर कानून को समझाने का प्रयास किया। इससे पहले महेंद्र सिंह कश्यप के नेतृत्व में धर्म सिंह, विनोद कश्यप, शेखर कुमार, मनोज कुमार, रिंकू कश्यप, विक्की, सोनू, अमन, रितिक, प्रिंस जोशी, सुधांशु, मोहन आदि ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।