फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Gatka party and children showed tricks

गतका पार्टी और बच्चों ने दिखाए करतब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Gatka party and children showed tricks
काशीपुर। श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर श्री गुरुद्वारा ननकाना साहिब से विभिन्न मार्गों पर नगर कीर्तन निकला गया। जिसमें स्कूली बच्चों ने बैंड बाजे, गतका पार्टी, गांवों के दृश्य की झांकियां निकाली।
विज्ञापन

रविवार सुबह नगर कीर्तन बाबा सुरेंद्र सिंह, बाबा झिरमल सिंह, बाबा तरसेम सिंह की अगुवाई में शुरू हुआ, जो किला बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, सदर बाजार, नगर निगम मार्केट, पुलिस चौकी कटोराताल से होकर ननकाना साहिब गुरुद्वारा पहुंचा। सबसे आगे बैंड बाजे उसके पीछे झांकियां थीं। नगर कीर्तन के मार्ग पर करीब 50 स्वागत द्वार बनेे थे। एमपी चौक पर चैती गांव के स्टॉल में राजमा चावल, खीर, खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया। एमपी चौक पर बाबा सुरेंद्र सिंह, झिरमल सिंह, बाबा तरसेम सिंह ने विधायक हरभजन सिंह चीमा, गुरविंदर सिंह चंडोक, दिलप्रीत सेठी, जसपाल सिंह चड्ढा, पंजाबी सभा युवा के अध्यक्ष चेतन अरोरा, प्रवीन सेठी, विहिप के जिलाध्यक्ष राजीव परनामी और पुलिस व्यवस्था बनाने के लिए एएसपी राजेश भट्ट, सीओ मनोज ठाकुर, कोतवाल चंद्र मोहन को सरोपा भेेंट किया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने करतब दिखाए। श्री गुरु ग्रंथ की पालकी के आगे-आगे पंच प्यारे और सड़क पर पानी छिड़क कर झाडू़ लगाते हुए महिला-पुरुष चल रहे थे। नगर कीर्तन में जगजीत सिंह, जितेंद्र सिंह छाबड़ा, अमरजीत सिंह, एमए राहुल, हरजीत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रागी जत्थों ने गुरु की महिमा से संगत को किया निहाल
किच्छा। गुरुद्वारा श्री नानक दरबार आवास विकास कॉलोनी में श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज का प्रकाशोत्सव मनाया गया। रविवार को गुरुद्वारे में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ के भोग के साथ दीवान सजाया गया। रागी जत्थों ने गुरु की महिमा का बखान किया। सत्संग सभा में कुदरत कौर और सिमरन कौर ने गुरु की महिमा के बारे में भजनों के माध्यम से संगत को निहाल किया। गुरुद्वारे में दिन भर संगत ने लंगर बरता। यहां पालिकाध्यक्ष दर्शन कुमार कोली, जगरूप सिंह गोल्डी, निर्मल सिंह हंसपाल, अवतार सिंह कालरा, श्रवण सिंह, हरजीत सिंह कपूर, गुरनाम सिंह नागी, प्रीतम सिंह मक्कड़, रखपाल सिंह, सतपाल सिंह कक्कड़, सतवंत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed