फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Gas Pipline Bursted

नाला खोदते समय जेसीबी से फटी घेरलू गैस की पाईप लाइन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Gas Pipline Bursted
काशीपुर। गिरीताल रोड पर नाला निर्माण के दौरान घरेलू गैस पाइप लाइन कट गई। इससे घरेलू गैस का रिसाव शुरु हो गया। सूचना पर पहुंचे गैस कंपनी कर्मियों ने पाइप लाइन की मरम्मत कर स्थिति पर काबू पाया। देर शाम पाइप लाइन की लीकेज बंद की गई। इसके चलते करीब तीन घंटे तक गैस की आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

गिरीताल रोड पर नगरनिगम की ओर से नाले का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। बुधवार शाम जेसीबी से सड़क के किनारे नाले को गहरा करने के लिए खुदाई की जा रही थी। जेसीबी से कालोनी में बिछाई गई घरेलू गैस सप्लाई का पाइप फट गया। जिससे गैस लीक होनी शुरू हो गई। गैस के रिसाव से आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया। हादसे की आशंका को देखते हुए लोगों ने तत्काल गैस कंपनी के श्यामपुरम स्थित कार्यालय को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे कर्मियों ने गैस की लीकेज को तलाशा। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद फटा पाइप बदलकर लीकेज बंद की गई। गिरीताल कालोनी निवासी देवेंद्र कुमार ने बताया कि इस दौरान गैस आपूर्ति न होने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रात करीब आठ बजे गैस आपूर्ति सुचारु हो सकी।
विज्ञापन

केबल बॉक्स फटने से बिजली आपूर्ति चार घंटे ठप
खटीमा। हल्दी घेरा पावर स्टेशन के अंतर्गत बुधवार देर शाम कंचनपुरी रेलवे क्रॉसिंग के नीचे का केबल बॉक्स फट गया। इससे चंदेली, चांदा, उलानी, पोलीगंज सहित लगभग 26 ग्राम सभाओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लोहियाहेड पावर स्टेशन की ओर से 33 केवी लाइन को रेलवे ट्रैक के नीचे क्रॉस कर हल्दी घेरा पावर स्टेशन को बिजली आपूर्ति की जाती है। सूचना पर पहुंचे ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने देर रात फाल्ट को सही कर बिजली आपूर्ति को सुचारु किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed