फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Gang rape accused consumes poison at Nagina railway station in Dhampur

Udham Singh Nagar News: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी ने धामपुर के नगीना रेलवे स्टेशन पर खाया जहर

Wed, 25 Feb 2026 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 25 Feb 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Gang rape accused consumes poison at Nagina railway station in Dhampur
रुद्रपुर। सरस मेले से लौट रही महिला से हुए सामूहिक दुष्कर्म के एक फरार अभियुक्त ने यूपी के धामपुर के नगीना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में जहर खा लिया। लोगों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। जीआरपी ने उसे यूएस नगर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

बीते सोमवार को नगर के भदईपुरा क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने कोतवाली पहुंचकर बताया था कि रविवार की रात को वह अपने देवर के साथ गांधी पार्क में सरस मेला देखने पहुंची थी। रात 10 बजे के बाद वह बाइक से घर वापस जा रहे थे। दूसरी बाइक पर मोहल्ले के ही दो युवक सवार थे। आरोप था कि किच्छा बाईपास रोड पर सुनसान जगह महिला के देवर के दोस्तों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। सोमवार देर रात पुलिस ने महिला के देवर करन और खेड़ा निवासी दोस्त राजा रस्तोगी समेत दो अन्य पर प्राथमिकी दर्ज की। मामले में देवर की संलिप्तता पाते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म में फरार अभियुक्त अभय सक्सेना ने बुधवार को धामपुर के नगीना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में जहर खा लिया। जब उसकी हालत बिगड़ी तो यात्रियों ने जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी पुलिस ने उससे पूछताछ कर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जीआरपी ने इसकी सूचना यूएस नगर की पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस नगीना पहुंची और उसे हिरासत में लेकर रुद्रपुर ले आई। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कोट:
अभियुक्त की हालत स्थिर है। उस पर लगातार नजर रखी जा रही है। घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -डॉ. उत्तम सिंह नेगी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed