{"_id":"662ea101222bf4863300f164","slug":"gajraj-quenching-thirst-with-drain-water-khatima-news-c-236-1-ktm1001-103658-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: नाले के पानी से प्यास बुझा रहे गजराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: नाले के पानी से प्यास बुझा रहे गजराज
Mon, 29 Apr 2024 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 29 Apr 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। जंगलों में जल स्रोतों के सूखने और वन्यजीवों के लिए तालाबों की व्यवस्था न होने से हाथी नाले के पानी से प्यास बुझा रहे हैं। शनिवार को करीब 15 हाथियों का एक झुंड किलपुरा रेंज के जंगल में देखा गया। बताया जा रहा है हाथियों का यह झुंड पानी पीने के लिए गोरखा नाले में पहुंचा था।
एलीफेंट कॉरिडोर होने के कारण खटीमा उप वन प्रभाग के किलपुरा रेंज में हाथियों की आवाजाही लगातार रहती है। गर्मी बढ़ने के साथ ही जंगलों में जल स्रोत सूखते जा रहे हैं। पानी की तलाश में हाथी भटक रहे हैं।
किलपुरा रेंज के जंगलों के पास बहने वाले गोरखा नाले में हाथी पानी पी रहे हैं। हालांकि वन विभाग का दावा है कि किलपुरा रेंज में तालाबों में हाथियों के लिए पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। किलपुरा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी मनोज पांडेय ने बताया कि शनिवार को हाथियों का एक झुंड अनजनिया वन चौकी के पास नजर आया। झुंड में 15 से अधिक हाथी थे।