फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Gadarpur MLA Arvind Pandey reprimanded the officers in rudrapur

अफसरों से मांगा बेईमानी का सबूत: पीएम को लेकर कही बड़ी बात, जानिए विधायक ने किससे कहा- नहीं बचोगे

Thu, 30 Nov 2023 08:57 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 30 Nov 2023 08:57 PM IST
सार

रुद्रपुर में नवोदय स्कूल में हुए शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम में गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय अफसरों पर जमकर बरस पड़े। उन्होंने कहा कि बोर्ड की ओर से पारित प्रस्ताव को निरस्त क्यों किया गया। क्या नगर पंचायत अध्यक्ष और चुना हुआ बोर्ड बेईमान है।

विज्ञापन
Gadarpur MLA Arvind Pandey reprimanded the officers in rudrapur
गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवोदय स्कूल में हुए शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम में गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय अफसरों पर जमकर बरस पड़े। दरअसल, दिनेशपुर नगर पंचायत ने वार्ड नंबर पांच में प्रस्तावित 40 दुकानों के लिए एक दिसंबर को नीलामी प्रक्रिया करनी थी। लेकिन डीएम कार्यालय के आदेश पर इसे स्थगित कर दिया गया। जब नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार ने इसकी जानकारी विधायक पांडेय को दी तो वे कार्यक्रम के मंच पर अफसरों पर भड़क गए।

विज्ञापन


उन्होंने सवाल किया कि बोर्ड की ओर से पारित प्रस्ताव को निरस्त क्यों किया गया। क्या नगर पंचायत अध्यक्ष और चुना हुआ बोर्ड बेईमान है। आपको बेईमानी का सबूत देना होगा कि कमी कहां है। बिना किसी कमी और राजनीति के इसे निरस्त किया तो जवाब देना पड़ेगा। चेतावनी भरे लहजे में कहा कि चाहे कोई भी हो, किसी कीमत पर नहीं बचोगे। आज और कल में जवाब चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि भ्रष्टाचार मुक्त होना चाहिए। वह प्रधानमंत्री मोदी की कही बातों और योजनाओं पर धब्बा नहीं लगने देंगे, चाहे कोई भी कीमत चुकानी पड़े।
विज्ञापन


अगर बोर्ड ने गलत किया है तो सबूत चाहिए। कहा कि चुने हुए नौ में से आठ सभासद भाजपा के हैं, चेयरमैन भाजपा की है। चेयरमैन के पति पार्टी के जिला उपाध्यक्ष है। वे बोले कि क्या ये भ्रष्ट लोग हैं। यहां के डीएम सुन लें ये सबूत देना पड़ेगा। जब तक सबूत नहीं मिलेगा मोदी की योजनाओं की सौगंध चैन से नहीं बैठूंगा। अब विधायक के संबोधन को समर्थक सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed