फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Gadarapur MLA accused of encroachment in rudrapur

Rudrapur: गदरपुर विधायक पर अतिक्रमण का आरोप, जमीनी स्तर पर एक्शन होगा या फिर सत्ता को दी जाएगी चुनौती?

Thu, 22 Jan 2026 12:04 PM IST
गायत्री जोशी दीप चंद्र बेलवाल
दीप चंद्र बेलवाल Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 22 Jan 2026 12:04 PM IST
सार

गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय पर अतिक्रमण के आरोप आए दिन लग रहे हैं। प्रशासन की ओर से विधायक को नोटिस भी दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Gadarapur MLA accused of encroachment in rudrapur
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गदरपुर के विधायक अरविंद पांडेय पर आए दिन जमीन हड़पने, कब्जा करने के संगीन आरोप लग रहे हैं। प्रशासन की ओर से विधायक को नोटिस भी दिया जा रहा है। इसी बहाने अब उत्तराखंड भाजपा के भीतर सियासी टकराव की नई कहानी शुरू हो गई है। यह स्थिति तब है जब गृह मंत्री अमित शाह राज्य में हैं।
विज्ञापन


घेराबंदी के बीच पांडेय ने खुले तौर पर सियासी गोलबंदी शुरू कर दी है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल से पांडेय की मुलाकात को लेकर चर्चाएं अभी थमी नहीं थीं कि बृहस्पतिवार को पूर्व सीएम व हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, पौड़ी सांसद अनिल बलूनी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक अरविंद पांडेय के घर गूलरभोज पहुंचेंगे।
विज्ञापन


इस मिलन के जरिये विधायक पर लगे अतिक्रमण के आरोप के बारे में जमीनी स्तर पर एक्शन होगा या फिर सत्ता को चुनौती दी जाएगी? अतिक्रमण मामले में हो रही घेराबंदी और गोलबंदी को भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व किस तौर पर देख रहा है, यह भी देखना दिलचस्प होगा। ऊधमसिंह नगर में भाजपा में शक्ति प्रदर्शन का दौर जारी है। भाजपा विधायक अरविंद पांडेय के मामले में मेयर विकास शर्मा समेत तमाम भाजपाई एसआईटी जांच की मांग कर रहे हैं। एसडीएम व तहसीलदार नोटिस चस्पा कर रहे हैं। विधायक पांडेय कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाकर एसएसपी के खिलाफ मोर्चा लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या ये तीन नेता बनाएंगे सियासी चक्रव्यूह

हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के निजी सचिव अभय सिंह रावत ने भ्रमण कार्यक्रम की जानकारी दी है। जारी पत्र के अनुसार दोपहर दो बजे पूर्व सीएम व हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, पौड़ी सांसद अनिल बलूनी व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक दो बजे एएनके इंटर कॉलेज गूलरभोज में पहुंचेंगे। दोपहर सवा दो बजे तीनों नेता विधायक अरविंद पांडेय के आवास पर पहुंचेंगे। एक घंटे रुकने के बाद तीनों नेता सवा तीन बजे हेली सेवा से देहरादून रवाना हो जाएंगे।

विधायक सरकार को सोची समझी साजिश के तहत टारगेट कर लगातार सीएम पर टोंट कस रहे हैं। ये लोग पार्टी में रहकर पार्टी को खोखला करना चाहते हैं। पार्टी पर अंगुली उठाते हैं। पार्टी को को सार्टिफिकेट चुनाव में जनता देती है। जब जनता उन्हें स्वीकार कर रही है तो पांडे क्यों नहीं स्वीकार कर रहे हैं। पांडे ने जमीन के मामले में खुद भी एसडीएम को जांच के लिए लिखा है। दिल्ली में बैठे उन लोगों की भी जांच होनी चाहिए जो वहां बैठकर सरकार को निशाना बना रहे हैं। - विकास शर्मा, मेयर रुद्रपुर


टिनशेड गरीबों का आशियाना बन जाता था। बरसात में जब आसपास घरों में पानी घुस जाता था तो लोग इसी कैंप कार्यालय में ठहरते थे। उनका टिनशेड कल नहीं, आज तोड़ा जाए लेकिन सरकार किसी गरीब का आशियाना न तोड़े। - अरविंद पांडेय, विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed