फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Furniture showroom fire, lakhs of luggage ashes

फर्नीचर शोरूम में लगी आग, लाखों का सामान राख

Wed, 30 Aug 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बाजपुर। 
अमर उजाला ब्यूरो, बाजपुर।  Updated Wed, 30 Aug 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Furniture showroom fire, lakhs of luggage ashes
फर्नीचर हाउस में लगी आग   - फोटो : अमर उजाला

नगर के मंडी गेट स्थित विद्या फर्नीचर के प्रथम तल पर बने गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते डनलप के गद्दे, फर्नीचर, लकड़ी इत्यादि सामान जलकर राख हो गया। लोगों ने आग आग बुझाने का असफल प्रयास किया। घटना के एक घंटे बाद काशीपुर से पहुंची दमकल वाहन ने आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


बुधवार दोपहर ढाई बजे मंडी गेट स्थित विद्या फर्नीचर के प्रथम तल पर बने गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आनन फानन में फर्नीचर हाउस से कुछ सामान को बाहर निकाला गया। बिजली की लाइन कटी गई। इससे शहर क्षेत्र की आपूर्ति गुल हो गई। लोगों ने रेत और पानी फेंक कर आग को बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर कोतवाल वीडी उनियाल मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। काशीपुर से करीब एक घंटे बाद पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। कोतवाल के अनुसार काशीपुर से दमकल वाहन को दो रेलवे फाटक बंद मिले, जिससे आने में घंटाभर लग गया। 
विज्ञापन


बाजपुर में फायर ब्रिगेड नहीं होने की कमी खली 
फर्नीचर हाउस में आग लगने पर फायर ब्रिगेड की कमी खली। शहर में बेरिया दौलत मार्ग पर बने अस्थायी फायर ब्रिगेड स्टेशन को शासन स्तर से दर्जा मिला है। हर साल काशीपुर से एक दमकल गाड़ी अप्रैल से जून माह तक यहां खड़ी होती है। नागरिकों ने कहा कि अस्थायी फायर ब्रिगेड स्टेशन स्थापित करने क्षेत्र के कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और अरविंद पांडे के समक्ष इस मामले को प्रमुखता से रखा जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed