{"_id":"61a51fda5d10ed0f6075ce5f","slug":"fund-for-devalopment-in-khateema-khatima-news-hld446104539","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के 87 लाख रुपये हुए अवमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के 87 लाख रुपये हुए अवमुक्त
विज्ञापन
Fund For Devalopment in Khateema
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में 87 लाख रुपये के बजट से सीमेंट बैंच, युवक मंगल दल के लिए खेल सामग्री, महिला मंगल दलों के लिए दरी आदि सामग्री के लिए बजट अवमुक्त हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की स्वीकृत पर विधानसभा क्षेत्र में अन्य विकास कार्य संपन्न कराए जाएंगे।
सीएम पुष्कर सिंह धामी की स्वीकृति पर मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगई, जिला विकास अधिकारी महेश कुमार द्वारा स्वीकृत बजट खंड विकास अधिकारी दिनेश चंद्र गुरुरानी का अवमुक्त कराते हुए निर्माण इकाई से कार्य संपन्न कराने को निर्देशित किया गया है।
वित्तीय वर्ष 2021-22 के अंतर्गत विधायक निधि के 20 लाख की लागत से ग्राम सभा गांगी, दियूरी, वनकटिया, विचई, बिचपुरी, कुटरा, तिगरी में सीमेंट की बैंच, पांच लाख की लागत से कुटरा, चकरपुर, नदंना, पचौरिया, जादोपुर के नवयुवक मंगल दलों को क्रिकेट सामग्री आपूर्ति होगी।
विज्ञापन
नौ लाख की लागत से श्रीपुर विचवा, बिगराबाग, भूड़ा किशनी, मेलाघाट, बगुलिया, नगरा तराई, प्रतापपुर, मझोला, जमौर में महिला मंगल दल के दरिया, कीर्तन सामग्री आपूर्ति की जाएगी।
इसके अतिरिक्त 23 ग्राम सभाओं में 43 लाख रुपये की लागत से विधानसभा क्षेत्र में सीसी मार्ग निर्माण किए जाएगे। 10 लाख की लागत से भड़ाभूड़िया, गोसीकुआं, सुजिया, नगर पालिका सीमा में सीसी मार्ग निर्माण होंगे। बीडीओ गुरुरानी ने बताया कि विधायक निधि से स्वीकृत विकास कार्य शीघ्र संपन्न कराए जाएंगे।