{"_id":"5845c2f14f1c1be3594484ad","slug":"frontier-together","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसंदेश यात्रा के स्वागत में एकजुट सीमांत के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसंदेश यात्रा के स्वागत में एकजुट सीमांत के लोग
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, खटीमा।
Updated Tue, 06 Dec 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
सीमांत के लोग एकजुट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। धारचूला से चली सीमांत जनसंदेश यात्रा का सोमवार को खटीमा में समापन हुआ। इस अवसर के मुख्य अतिथि अतुल कृष्ण महाराज ने सीमा से हो रहे पलायन को सुरक्षा के नजरिए से घातक बताया। उन्होंने अखंडता और सुरक्षा के लिए देशवासियों का सीमा के अंतिम छोर तक आबाद होना जरूरी बताया। समापन अवसर पर हितेश जी भगवान कार्की एवं भाई दिनेश ने अपने ओजस्वी वक्तव्य से उपस्थित भीड़ को राष्ट्र एवं मानव सुरक्षा और सोच कायम रखने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
सीमांत क्षेत्र नारायण आश्रम धारचूला से 27 नवंबर को चली सीमांत संदेश यात्रा का रामलीला ग्राउंड में भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वीर शिवाजी और भारत माता के चित्र के सम्मुख मुख्य अतिथि कृष्ण, विधायक पुष्कर सिंह धामी, आरसी रस्तोगी ने किया। इस दौरान नोजगे पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भारत पाक सीमा पर आधारित नाटिका प्रस्तुत कर दर्शकों को देेश भक्ति से रूबरू कराया। संदेश यात्रा रथ दर्जनभर से अधिक राष्ट्र संचेतकों के साथ नगर भ्रमण कि बाद समापन स्थल रामलीला ग्राउंड में पहुंचा।
विज्ञापन
कार्यक्रम के समापन अवसर पर खासी भीड़ रही। मुख्य अतिथि कृष्ण महाराज ने देश से विभाजित हुए अन्य देशों की जानकारी देते हुए ब्रह्मा द्वारा दृष्टि उत्पत्ती का वृत्तांत सुनाया। उन्होंने हिंदू जागरण मंच के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सीमा के प्रति जागरूकता का अभियान राष्ट्रहित में है। समापन अवसर के कार्यक्रम के लिए हिंजामं प्रदेश महामंत्री सुधीर बंसल के प्रयास को वक्ताओं ने सराहा। वहां जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, कार्यक्रम संयोजक महेंद्र खोलिया, नगर अध्यक्ष गणेश तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मण चंद, संजय वर्मा, महेंद्र रस्तोगी, टीका वर्मा, अजीत पंवार, ममता वर्मा, किरन, सदाशंकर, बिक्रम शाही आदि थे।
विज्ञापन