फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Friend brother along with his friends misdeed a minor in rudrapur

UK: सहेली का भाई निकला शैतान, नाबालिग को पिलाई नशीली कोल्ड ड्रिंक, फिर होटल ले जाकर चार लोगों ने किया दुष्कर्म

Wed, 08 Jul 2026 01:25 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर Published by: Heera Updated Wed, 08 Jul 2026 01:25 AM IST
सार

वॉटर पार्क जा रही नाबालिग को सहेली के मुंहबोले भाई-चाचा ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर होटल में बेहोश किया और चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने परिजनों को फोन कर खुलासा किया, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Friend brother along with his friends misdeed a minor in rudrapur
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

 

विज्ञापन

सहेली के साथ वॉटर पार्क घूमने निकली एक नाबालिग को नशीला पदार्थ पिलाकर होटल में सामूहिक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि उसकी सहेली के मुंहबोले भाई और उसके चाचा ने पहले उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया और फिर होटल के कमरे में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। बाद में दो अन्य युवकों ने भी उसके साथ दरिंदगी की। पीड़िता ने होटल से ही किसी तरह परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, रूद्रपुर निवासी एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी सोमवार को अपनी एक सहेली के साथ वॉटर पार्क जाने के लिए निकली थी। रास्ते में सहेली का मुंहबोला भाई अपने चाचा के साथ बाइक पर मिला। दोनों ने सहेली को ऑटो से आने को कहा और पीड़िता को अपनी बाइक पर बैठाकर वॉटर पार्क ले गए। सहेली वहां पहुंची या नहीं, पुलिस इसकी जांच कर रही है। आरोप है कि इसके बाद वे पीड़िता को एक होटल में ले गए, जहां उसे बेसुध कर उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दो अन्य लोग और वहां पहुंचे और उन्होंने भी किशोरी से दुष्कर्म किया। ये अन्य दो लोग कौन हैं, पुलिस इसकी भी पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन

सुबह जब उसको होश आया तो उसने किसी की मदद से अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया और इसके बाद परिजन उसे होटल से घर लेकर पहुंचे जहां पीड़ित ने परिवार को अपनी आपबीती सुनाई। पहले महिला ट्रांजिट कैंप पहुंची। जहां से उन्हें कोतवाली रुद्रपुर भेज दिए गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई और जांच शुरू कर दी। कोतवाली में मौजूद महिला पुलिस अधिकारी ने पीड़िता के प्राथमिक बयान दर्ज और उसका मेडिकल कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

होटल की भूमिका की जांच, खंगाले जा रहे सीसीटीवी
पुलिस के अनुसार, इस सामूहिक दुष्कर्म मामले में स्थानीय पुलिस होटल प्रबंधन की भूमिका को बेहद संदिग्ध मान रही है। पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि बिना किसी वैध पहचान पत्र (आईडी) और जरूरी औपचारिकताएं पूरी किए बिना अभियुक्त को कमरा कैसे आवंटित कर दिया गया। पुलिस टीम ने होटल के कमरों और लॉबी के सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। फुटेज को खंगालकर यह पता लगाया जा रहा है कि अभियुक्त नाबालिग को किस हालत में लेकर आए थे और बाद में आने वाले दो अन्य युवक कौन थे।

आज होंगे मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज
मामले में आज मजिस्ट्रेट के सामने धारा 164 के तहत पीड़िता के बयान कराए जाएंगे। इसके अलावा पुलिस की फील्ड यूनिट और अन्य टीमें अभियुक्तों की तलाश में जुट गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed