फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   French students learned about health services

Udham Singh Nagar News: फ्रांस के छात्र-छात्राओं ने जानीं स्वास्थ्य सेवाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
French students learned about health services
रुद्रपुर मेडिकल कालेज में भ्रमण करते छात्र-छात्राएं व काॅलेज स्टाफ। आयोजक
रुद्रपुर। फ्रांस के डेवलपिंग फ्रेंच इंडियन एक्सचेंजेस इन एग्रो फू एंड एग्रोनॉमी के 30 छात्र-छात्राओं का दल मेडिकल कॉलेज पहुंचा। छात्र-छात्राओं ने अस्पताल में डॉक्टरों के कामकाज के तरीके, मरीजों के इलाज के तरीके जाने। उन्होंने अस्पताल के मेडिसन, ऑर्थो, सर्जरी, मनोरोग, चर्म रोग, ईएनटी विभाग भी देखे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत पंडित राम सुमेर शुक्ल राजकीय मेडिकल कॉलेज में फ्रांसीसी छात्र-छात्राओं का दल पहुंचा था। दल को मेडिकल कॉलेज और जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी गई। प्राचार्य डॉ. केएस शाही ने सभी छात्र-छात्राओं को अस्पताल प्रबंधन और इलाज की पद्धति के बारे में बताया।
विज्ञापन

उन्होंने व्यावहारिक क्रियाकलापों के बारे में बताते हुए स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी भी दी। कहा कि फ्रांस और भारत में पर्यावरण, खानपान, रहन-सहन, क्लाइमेट में बदलाव की वजह से बीमारियों में भी अंतर है। प्राचार्य ने कहा कि इस तरह के भ्रमण से दोनों देशों के बीच समन्वय स्थापित होगा। इससे शिक्षण व्यवस्था का आदान-प्रदान भी हो सकेगा। सर्जन डॉ. विवेक राजदेव, ईएनटी डॉ. मणी राजदेव ने भी लेक्चर दिए। वहां डॉ. एमके तिवारी, डॉ. ललित पोखरिया, मनोज सिंह पानू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed