फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Free education for girls was Dr. Mukherjee's dream: Bhatt

बालिकाओं के लिए मुफ्त शिक्षा डॉ. मुखर्जी का था सपना : भट्ट

Wed, 08 Jul 2026 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 08 Jul 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Free education for girls was Dr. Mukherjee's dream: Bhatt
काशीपुर। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से नगर निगम सभागार में छात्रा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने डॉ. मुखर्जी के जीवन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महेंद्र भट्ट, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा और मेयर दीपक बाली ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

महेंद्र भट्ट ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सच्चे राष्ट्रभक्त थे। उन्होंने एक देश, एक प्रधान, एक विधान और एक निशान का नारा दिया था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उसी विचारधारा के अनुरूप विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने का सपना भी डॉ. मुखर्जी का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि डॉ. मुखर्जी भारत माता के अमर सपूत थे जिन्होंने राष्ट्रहित के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि छात्रा सम्मेलन का उद्देश्य बालिकाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना का जागरण करना है।
इस अवसर पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर दीपक बाली, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, पूर्व मेयर ऊषा चौधरी तथा दर्जा राज्यमंत्री सीमा चौहान ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सम्मेलन में गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज, आर्य समाज इंटर कॉलेज तथा तारावती सरोजनी देवी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर शहीद पार्क में पौधारोपण भी किया गया।

इस दौरान मुक्ता सिंह, मनजीत सिंह राजू, पीसीयू चेयरमैन राम मल्होत्रा, गुरविंदर सिंह चंडोक, खिलेंद्र चौधरी, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed