फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fre of cost coaching started in Rudrapur college.

रुद्रपुर कॉलेज में शुरू होगी प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Fre of cost coaching started in Rudrapur college.
डॉ. नरेश कुमार। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। एसबीएस पीजी कॉलेज में शीघ्र ही एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को नि:शुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। कोचिंग में संबंधित विषयों के प्राध्यापक प्रतिदिन छात्र-छात्राओं को एक-एक लेक्चर पढ़ाएंगे।
विज्ञापन

रुद्रपुर कॉलेज के इतिहास विभाग के एचओडी डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि नि:शुल्क कोचिंग व्यवस्था के तहत विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाएगा ताकि वह प्रशासनिक सेवाओं व बैंकिंग आदि क्षेत्र में अपना कॅरियर बनाने का सपना पूरा कर सकें। उन्होंने बताया कि यह नि:शुल्क कोचिंग एससी, एसटी, ओबीसी व अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के लिए शुरू की जा रही है।
विज्ञापन

इस कोचिंग का लाभ रुद्रपुर कॉलेज के अलावा दूसरे विद्यार्थी भी उठा सकते हैं। निजी कोचिंग सेंटरों में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराने की फीस महंगी होने के कारण अधिकांश विद्यार्थी कोचिंग नहीं कर पाते हैं। कॉलेज में कोचिंग शुरू होने से गरीब व जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को फायदा मिलेगा। डॉ. नरेश ने कहा कि नि:शुल्क कोचिंग में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित विषयों की पढ़ाई कराई जाएगी, साथ ही उन्हें इंटरव्यू के बारे में जानकारी दी जाएगी। कोचिंग में कॉलेज के सभी प्राध्यापक समयानुसार विद्यार्थियों को अपने -अपने विषय पढ़ाएंगे। कोचिंग का समय दोपहर दो बजे के बाद रहेगा। प्रतिदिन दो घंटे तक कोचिंग का संचालन कॉलेज परिसर में ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed