{"_id":"659d74e96ef7af84840cab81","slug":"fraud-of-rs-79-thousand-from-the-credit-card-of-a-university-employee-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-7253-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: विवि कर्मी के क्रेडिट कार्ड से 79 हजार रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: विवि कर्मी के क्रेडिट कार्ड से 79 हजार रुपये की ठगी
Tue, 09 Jan 2024 10:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 09 Jan 2024 10:01 PM IST
विज्ञापन
पंतनगर। विवि कर्मी के क्रेडिट कार्ड से 79,412 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने साइबर थाने में तहरीर दी थी। चार महीने बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
जीबी पंत कृषि विवि के निर्माण खंड में हेल्पर और परिसर के झा काॅलोनी निवासी श्रीकृष्ण प्रसाद ने साइबर थाने में दी तहरीर में बताया कि पंतनगर की एसबीआई ब्रांच में उसका क्रेडिट कार्ड है। 13 सितंबर को उसे अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को एसबीआई क्रेडिट कार्ड कार्यालय गुरुग्राम से आकाश वर्मा बताकर उसके क्रेडिट कार्ड की वैधता समाप्त होने और उसे एक्टिव ना कराने पर खाते से रुपये कटने की बात कही। अपने खाते से रुपये कटने के डर से उसने परिचित युवक से केवाईसी कराई। 11 अक्तूबर को उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि उसके क्रेडिट कार्ड से 79412.32 रुपये खर्च किए गए हैं, जिसे वह जमा कर दे। तब से लगातार उसे कॉल और मैसेज करके पैसे जमा करने के लिए दबाव डाला जा रहा है। उसने अपना क्रेडिट कार्ड बंद कराने के लिए फोन किया तो पहले रुपये जमा कराने के लिए कहा जा रहा है। उनके क्रेडिट कार्ड की टीम 30 अक्तूबर को जांच करेगी। मामला सही होने पर रुपये वापस हो जाएगा। संवाद