{"_id":"67bf6abc0ed72a249e0d637a","slug":"fraud-of-rs-5-lakh-in-the-name-of-job-abroad-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-123768-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: विदेश में नौकरी के नाम पर पांच लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: विदेश में नौकरी के नाम पर पांच लाख की ठगी
Thu, 27 Feb 2025 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। गांव हरिपुरा निवासी रमेश चंद ने कोतवाली में तहरीर देकर एक युवक पर विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख 10 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित ने बताया कि सितंबर 24 को आरोपी युवक से मुलाकात हुई थी। आरोपी ने उसके बेटे को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख 10 हजार रुपये में दिलाने के लिए तय किए थे। आरोपी ने रकम अपनी बहन के बैंक खाते के माध्यम से ली थी, लेकिन नौकरी लगी। पैसे वापस मांगने पर आरोपी युवक टालमटोल कर रहा है। आरोपी ने उसे दस हजार रुपये वापस कर दिए हैं। पुलिस ने बुधवार को पीड़ित और आरोपी युवक को कोतवाली बुलाकर जानकारी हासिल की। आरोपी ने अप्रैल माह में रकम वापस करने का भरोसा दिया है।