फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fraud in Jaspur

आंगनबाड़ी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर डेढ़ लाख की ठगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
Fraud in Jaspur
जसपुर। एक महिला ने तीन लोगों के खिलाफ आंगनबाड़ी केंद्र अथवा सचिवालय में उसकी पुत्री की नौकरी लगवाने का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने अदालत के आदेश पर घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पतरामपुर गांव निवासी सरीना पत्नी इब्ने हसन ने कहा कि उसके गांव की ही महिला बबीता के घर उसका आना-जाना था। उसने कहा कि सुरेंद्र सिंह निवासी गांव वीर पुरी का उसके घर आना जाना है। सुरेंद्र सिंह की उच्च अधिकारियों से पहचान है। वह उसकी पुत्री रिजवाना को नौकरी दिलवाने के लिए सुरेंद्र सिंह से मिलवा देगी। सुरेंद्र सिंह ने अपनी पहचान मुख्यमंत्री कार्यालय एवं सचिवालय में होने का विश्वास दिलाया। कहा कि सचिवालय में अथवा गांव में ही रिक्त आंगनबाड़ी के पद पर उसकी पुत्री की नौकरी लगवा देगा। नौकरी लगवाने में डेढ़ लाख रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन

उसने उसके एक साथी के सामने उसको डेढ़ लाख रुपये दे दिए। काफी दिन बाद भी नौकरी नहीं लगने पर उसने रुपये मांगे। कई बार तगादा करने पर उसने उसे साठ हजार रुपये का चेक दे दिया। उसने चेक बैंक में लगाया तो चेक बाउंस हो गया। 30 अगस्त को उसके घर आकर रुपये लौटाने के लिए मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। घटना की शिकायत कोतवाली पुलिस एवं सीओ, एसएसपी से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने अदालत के आदेश पर घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed