फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fraud For 33 Lac Rupees

कनाडा भेजने के नाम पर युवकों से 33 लाख रुपये की ठगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Fraud For 33 Lac Rupees
Fraud For 33 Lac Rupees
रुद्रपुर। कनाडा भेजने के नाम पर तीन युवकों से 33 लाख 45 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, आवास विकास निवासी पीड़ित अनमोल कक्कड ने बताया कि उनके घर के पास एक्सीलेंसी वीजा कंसल्टेंट के नाम से ज्योति नगर मंडोली नार्थ ईस्ट दिल्ली और वर्तमान में सिंह कालोनी निवासी मनदीप सिंह की फर्म है। वर्ष 2020 में उसकी मुलाकात मनदीप से हुई थी।
विज्ञापन

मनदीप ने कहा कि वह उसका कनाडा का वीजा लगवा देगा। उसने यह बात अपने दोस्तों वीरखेड़ा पीलीभीत निवासी प्रजीत सिंह और प्रीत विहार निवासी सिद्धार्थ अरोरा को भी बताई। जिसके बाद वह भी मनदीप सिंह से मिले। उसने प्रति व्यक्ति खर्च 10 लाख रुपये का खर्च बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनदीप पर विश्वास कर उन्होंने पांच लाख रुपये दे दिए। बाद में लॉकडाउन के चलते मनदीप से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई। अप्रैल 2021 में उन्होंने एक बार फिर 20.92 लाख रुपये मनदीप सिंह के खाते में ट्रांसफर करा दिए। उसके दोस्त सिद्धार्थ अरोरा ने भी 7.53 लाख रुपये मनदीप के खाते में जमा किए।

उन्होंने अपने पासपोर्ट भी जमा करा दिए। मनदीप ने उन्हें सितंबर 2021 के दूसरे सप्ताह में कनाडा भिजवाने का आश्वासन दिया, लेकिन तय समय पर उन्हें कनाडा नहीं भिजवाया गया। ट्रांजिट कैंप थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने बताया कि विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed