{"_id":"61b4fe6f7122ea2b793f200f","slug":"fraud-for-1-80-crore-rupees-rudrapur-news-hld4473425168","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपती समेत तीन लोगों पर 1.80 करोड़ की धोखाधड़ी का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपती समेत तीन लोगों पर 1.80 करोड़ की धोखाधड़ी का केस
विज्ञापन
Fraud For 1.80 Crore Rupees
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। पुलिस ने दंपती समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। उन पर डेढ़ करोड़ का आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप है।
पुलिस के मुताबिक गदरपुर रोड हेमट्रिक्स एग्रीटेक कंपनी के प्रबंध निदेशक सरदार सिंह चावला ने पुलिस को बताया कि उनकी कंपनी कृषि उत्पाद बनाकर बेचती है।
जनवरी 2019 में पटना (बिहार) थाना दिघा कुरजी पुल निवासी राजेश कुमार रंजन उनकी कंपनी के कार्यालय आया और व्यापार को बढ़ाने का झांसा देकर निदेशक व राष्ट्रीय विक्रय प्रबंधक के रूप में 75 हजार रुपये वेतन पर कंपनी में शामिल हो गया।
जुलाई 2019 को राजेश ने पत्नी ममता कुमारी और डुमरावा, बिहार निवासी दयानंद प्रसाद शर्मा के साथ मिलकर कंपनी प्लांटो एग्रीटेक बना ली। उसकी कंपनी एचएपीएल के सभी संसाधनों और मैनपावर का दुरुपयोग अपनी कंपनी के लिए करने लगे।
तीनों ने जुलाई 2020 को फर्जी लेटरहैड का उपयोग कर कंपनी के ई-मेल आईडी से फर्जी इ-मेल भेजकर कंपनी के रुद्रपुर स्थित मुख्य बैंक खाते के बजाय पटना स्थित एचडीएफसी बैंक खाते में कंपनी के डीलर्स को पैसा डालने के लिए बाध्य किया।
विज्ञापन
आरोप है कि साजिश के तहत राजेश ने कंपनी में कार्यरत अन्य स्टाफ के साथ मिलीभगत कर वित्तीय वर्ष 2020-21 में अनाधिकृत तरीके से एक करोड़ 80 लाख पांच हजार रुपये का विभिन्न डीलर्स को क्रेडिट नोट जारी कर गबन किया। आरोप है कि राजेश उन्हें फोन पर धमकी देकर बिहार में व्यापार बंद करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।