फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fraud For 03 Lac Rupees in Kashipur

मोबाइल सिम अपडेट करने के नाम पर तीन लाख की ठगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Fraud For 03 Lac Rupees in Kashipur
Fraud For 03 Lac Rupees in Kashipur
मकाशीपुर। मोबाइल सिम अपडेट कराने के नाम पर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के खाते से ऑनलाइन तीन लाख रुपये ठग लिए। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला गंज निवासी मनीष ठाकुर ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 15 मई को उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को वीआई कस्टमर केयर का प्रतिनिधि बताया।
विज्ञापन

कहा कि उसका मोबाइल नंबर काफी पुराना है। इसे अपडेट किया जाना है। ऐसा नहीं करने पर नंबर बंद हो जाएगा। इनकार करने पर कॉल करने वाले ने कहा कि आपका नंबर बंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसके मोबाइल पर इंटरनेट सेवा कुछ देर के लिए बंद हो गई। अगले दिन फिर से उसी नंबर से कॉल आई और मोबाइल नंबर अपडेट करने की बात कही। इस पर उसने विश्वास करते हुए हामी भर दी। कॉल करने वाले ने एक नंबर देते हुए कहा कि तुम्हारे मोबाइल पर एक एसएमएस आएगा।

उसे इस नंबर पर भेज देना। बाद में ठग ने उसके नंबर में समस्या आने की बात कहते हुए एक सप्ताह में ठीक होने की बात कही। एक सप्ताह बाद वह रकम निकालने के लिए बैंक गया तो उसके खाते में सिर्फ 46 रुपये शेष थे। जानकारी करने पर पता लगा कि 17 मई को उसके खाते में तीन लाख पांच हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए हैं। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed