फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fraud Case Son And Mother Arrested

एक ही मकान दो लोगों को बेचा, मां, बेटा-बेटी गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Fraud Case Son And Mother Arrested
काशीपुर में पुलिस की हिरासत में धोखाधड़ी के आरोपी। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। मकान बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला और उसके बेटा-बेटी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक ही मकान दो लोगों को बेचकर साढ़े तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। महिला का पति फिलहाल फरार चल रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए एएसपी राजेश भट्ट ने बताया कि पांच जुलाई को ग्राम बरखेड़ा पांडे निवासी राजवती पत्नी सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपी थी। तहरीर में कहा गया था कि कुछ समय पूर्व उसने रामभवन वार्ड बाजपुर निवासी संदीप कुमार से आंकाक्षा गार्डन के पीछे तीन लाख साठ हजार रुपये में एक मकान का सौदा किया था। संदीप ने फर्जी दस्तावेजों का सहारा लेकर वही मकान किसी और को भी बेच दिया। जांच के बाद संदीप की मां सीता मिश्रा, पिता अंबिका प्रसाद और बहन नेहा मिश्रा का भी इसमें शामिल होना पाया गया। केस दर्ज करने के बाद टीम को संदीप के रीवा मध्यप्रदेश स्थित उसके ससुराल में होने की सूचना मिली। इस पर टीम ने वहां दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में संदीप ने उसकी मां सीता मिश्रा और बहन नेहा मिश्रा उर्फ सुषमा के इलाहाबाद में होने की जानकारी दी। दोनों केस दर्ज होने के बाद फरार हो गए था और इलाहाबाद में किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे। पुलिस ने उक्त लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया। अंबिका प्रसाद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। टीम में कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी कैलाश चंद्र, कांस्टेबल केदार सिंह और कांस्टेबल मनोज कुमार शामिल थे।
विज्ञापन

फर्जी तरीके से मंदिर का रजिस्ट्रेशन कराने का आरोप
रुद्रपुर। भूरारानी वार्ड नंबर 32 के लोगों ने डीएम को ज्ञापन देकर कुछ लोगों पर फर्जी तरीके से मंदिर का रजिस्ट्रेशन कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भूरारानी लेबर बस्ती में 30 साल पहले स्व. लाला हरिचंद गांधी ने लेबर वालों को मंदिर निर्माण के लिए भूमि दान दी थी। भूमि पर उन्होंने विधायक और अन्य लोगों के सहयोग से मंदिर बनाया गया। उक्त लोग मंदिर में पूजा अर्चना करते आ रहे हैं लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें भरोसे में लिए बिना मंदिर का फर्जी तरीके से रजिस्ट्रेशन करा लिया। उन्होंने मामले की जांच की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में लक्ष्मण साहनी, राम देव साहनी, भोला साहनी आदि शामिल रहे। इधर, दूसरे पक्ष ने मंदिर का वैधानिक तरीके से रजिस्ट्रेशन कराने की बात कही है। उनका कहना है कि ये लोग अनावश्यक विवाद खड़ा कर रहे हैं। वे हर जांच को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed