फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fraud Case in Kashipur

Udham Singh Nagar News: प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 28 Apr 2023 10:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 28 Apr 2023 10:14 PM IST
विज्ञापन
Fraud Case in Kashipur
काशीपुर। सैनिक से धोखाधड़ी कर सत्रह लाख रुपये हड़पने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

हरिद्वार जिले के ग्राम सज्जनपुर पीली निवासी मनीष कुमार ने कुंडेश्वरी चौकी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह सैनिक है। कुछ साल पहले ग्राम नीझड़ा निवासी उसके रिश्तेदार ब्रिजेश कुमार शर्मा ने एक प्लॉट दिलवाने के लिए उसे काशीपुर बुलाया था। नवंबर 2016 में वह हरिद्वार निवासी बहन मोनिका के साथ काशीपुर में ब्रिजेश के घर आया। वहां उसको ब्रिजेश के दोस्त गोपाल सिंह बिष्ट निवासी पर्वतीय एन्क्लेव मानपुर रोड काशीपुर मिले। दोनों ने उसको रामनगर रोड काशीपुर पर प्लॉट दिखाने की बात कही।
दोनों लोग उसको प्लॉट मालिक अजीत गुप्ता निवासी मोहल्ला काजीबाग के घर ले गये। वहां से तीनों व्यक्ति उसे और उसकी बहन को ग्राम लक्ष्मीपुर लच्छी रामनगर रोड काशीपुर पर ले गये। वहां पर उन्हें एक प्लॉट दिखाया और बताया कि यह प्लॉट अजीत गुप्ता का है और हम इस प्लॉट पर दो साल में मकान बनाकर दे देंगे। उसे व उसकी बहन को प्लॉट पसंद आया और प्लॉट पर मकान बनाने सहित सत्रह लाख रुपये की कीमत तय हुई।
विज्ञापन

इसके बाद तीनों लोगों ने उसके नाम से पंद्रह लाख का आवास ऋण भी स्वीकृत कराया। इसमें से अजीत गुप्ता ने 30 मार्च 2017 को रजिस्ट्री के वक्त चौदह लाख रुपये का भुगतान सीधे बैंक से ले लिया। काफी समय गुजरने के बाद भी इन तीनों लोगों ने उनको मकान नहीं दिया और तीनों ने एकराय होकर एक षड्यंत्र के तहत किसी अन्य व्यक्ति के प्लॉट को दिखाकर उसकी फर्जी रजिस्ट्री उसके नाम करा दी। धोखाधड़ी कर सत्रह लाख रुपये की रकम हड़प कर ली। ये तीनों लोग उसे लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने आरोपी गोपाल सिंह बिष्ट को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed