फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fraud Case in GST Bill

Udham Singh Nagar News: जिले में घोषित व्यापार स्थल पर नहीं पाई गई 15 फर्म

Sat, 27 May 2023 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 27 May 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Fraud Case in GST Bill
रुद्रपुर। राज्य कर विभाग की ओर से फर्जी पंजीकरण को लेकर जिले में चलाए गए विशेष अभियान में 15 फर्म घोषित व्यापार स्थल पर नहीं पाई गई हैं। इसके बाद विभाग की ओर से फर्म का पंजीकरण निलंबित करने के साथ ही आईटीसी (इनपुट क्रेडिट टैक्स) को ब्लाॅक किया गया है। सभी फर्म को नोटिस भेजकर एक हफ्ते के भीतर जवाब मांगा गया है। ऐसा नहीं करने पर फर्मों का पंजीकरण निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

राज्य कर विभाग की ओर से फर्जी पंजीकरण के खिलाफ देशव्यापी विशेष अभियान चलाया गया था। इसी क्रम में जिले में भी टीमों ने संदेह के आधार पर 245 फर्म का सत्यापन किया था। इनमें रुद्रपुर, काशीपुर और खटीमा में 15 फर्म के घोषित व्यापार स्थल विभाग की टीमों को मौके पर नहीं मिले। रुद्रपुर में लोहे का व्यापार करने वाली फर्म ने दो महीने में 60 से 70 लाख रुपये की खरीद बिक्री की थी।
विज्ञापन

फर्म ने दिल्ली की फर्मों से माल खरीदकर उत्तराखंड की फर्म को बेचा है। इस दौरान फर्म ने आईटीसी क्लेम भी लिया है। लेकिन यह फर्म भी घोषित पते पर नहीं पाई गई है। इससे इन फर्मों के फर्जीवाड़े की आशंका है। इस पर विभाग की ओर से फर्म के पंजीकरण को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घोषित व्यापार स्थल पर नहीं पाई गई फर्म का पंजीकरण निलंबित कर नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही फर्म की ओर से जीएसटी चोरी की भी जांच की जा रही है। अगर जांच में टैक्स चोरी सामने आती है तो फर्मों से वसूलने की कार्यवाही होगी। अगर नोटिस का जवाब फर्म की ओर से नहीं दिया जाता है तो पंजीकरण निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।- आरएल वर्मा, संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक), राज्य कर विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed