फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fraud by Cyber Criminal

साइबर ठग ने रिटायर्ड अधिकारी के खाते से उड़ाये एक लाख

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Fraud by Cyber Criminal
काशीपुर। साइबर ठगों ने एक सेवानिवृत्त अधिकारी को गुमराह कर उनके खाते से एक लाख रुपये उड़ा लिए। कटोराताल चौकी प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि शिकायत जांच के लिए साइबर सेल को भेजी गई है।
विज्ञापन

केंद्रीय आयुष विभाग से रिटायर्ड रिसर्च अधिकारी अल्मोड़ा निवासी वीरेंद्र पांडे जसपुर खुर्द में अपनी बेटी के पास रहते हैं। 16 जनवरी को उन्होंने अपने डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) को रिचार्ज कराने के लिए कंपनी के टोल फ्री नंबर पर बात की। इस दौरान लाइन कहीं और कनेक्ट हो गई। उक्त व्यक्ति ने कोड पूछकर उनके पेटीएम के खाते से एक लाख रुपये उड़ा लिए। मोबाइल पर इतनी बड़ी रकम कटने का संदेश देखकर वह हक्के-बक्के रह गए।
विज्ञापन

बैंक खाते से उड़ाए 20 हजार रुपये
खटीमा। बंडिया निवासी प्रतिभा ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि क्षेत्र के एक बैंक की शाखा में उसका खाता है। शुक्रवार को उसके मोबाइल फोन में दो बार में 9999 रुपये कटने का संदेश आया। उसके खाते से कुल 19 हजार 998 रुपये कटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्ड बदलकर 40 हजार उड़ाए
काशीपुर। ग्राम हेमपुर इस्माइल हिम्मतपुर निवासी मित्रपाल ने आईटीआई थाने और बैंक में तहरीर देकर एक व्यक्ति पर एटीएम कार्ड बदलकर 40 हजार रुपये उड़ाने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि बाजपुर रोड स्थित एक बैंक शाखा में उसका खाता है। 19 जनवरी को उसने एटीएम से 7500 रुपये निकाले थे। इस दौरान वहां खड़े एक व्यक्ति ने मदद के बहाने उसका कार्ड बदल लिया और इसके बाद उसके खाते से 40 हजार रुपये कट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed