फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   fraud 13.3 million in the name of the plot, prosecution

प्लाट के नाम पर हड़पे 1.33 करोड़, मुकदमा दर्ज

Sat, 09 Jan 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Sat, 09 Jan 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

प्लॉट खरीद के नाम पर 1.33 करोड़ रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ ठगी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
संजय सिंह पुत्र शिव कुमार निवासी बालाजी इन्क्लेव जवाहर नगर ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा था कि उसने बीआर राहुल पिरामिड स्टेट प्रा. लि. के मालिक से काशीपुर रोड स्थित पाम ग्रीन में चार प्लाट बुक कराए थे। उसके एवज में उन्होंने बीआर राहुल को एक करोड़ 33 लाख रुपये दिए थे। आरोप है कि जब उन्होंने बीआर राहुल से जमीन की रजिस्ट्री करने को कहा तो वह टाल-मटोल करता रहा।

विज्ञापन

 बाद में उसने रजिस्ट्री और कब्जा न देने की बात कही। तहरीर में यह भी कहा गया है कि जब उसने राहुल से पैसे रुपये मांगें तो वह धमकाने लगा।
बाद में उसने अपना मोबाइल नंबर भी चेंज कर लिया। जब यह बात पाम ग्रीन के प्रबंधक से कही गई तो उन्होंने कहा कि उनका राहुल से कोई संबंध नहीं है। जब पाम ग्रीन के प्रबंधन से पूछा गया कि राहुल कैसे पाम ग्रीन के अंदर की जमीन बेच रहा है तो वह भी बात को गोलमोल करने लगे। संजय सिंह की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने बीआर राहुल के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। कोतवाल जेसी पाठक ने बताया कि राहुल पर जमीन के ठगी के कई और मामले भी चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सब काशीपुर रोड स्थित पाम ग्रीन कालोनी से संबंधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed