{"_id":"68127c05bdda712c6f04f5bb","slug":"four-youths-lost-their-lives-in-separate-road-accidents-khatima-news-c-236-1-ktm1001-109211-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अलग-अलग सड़क हादसों में चार युवकों की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अलग-अलग सड़क हादसों में चार युवकों की जान गई
Thu, 01 May 2025 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 01 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं।
ग्राम बरदोली, चंपावत निवासी सूरज जोशी (20) पुत्र भवानी दत्त जोशी अपने साथी पवन बिष्ट के साथ काम से काम बरेली (यूपी) गया था। मंगलवार देर शाम दोनों बाइक से लौट रहे थे। तभी चकरपुर क्षेत्र में जगबुड़ा पुल के निकट उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी पिकअप से टकरा गई।
इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एंबुलेंस से दोनों को खटीमा उप जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने सूरज को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल पवन को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
दूसरी घटना में मंगलवार शाम सितारगंज मार्ग स्थित मछली झाला के पास एंबुलेंस की टक्कर से गिधौर, नानकमत्ता निवासी मुकेश कुमार (26) पुत्र हरिलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस से उसे खटीमा उप जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मुकेश चचेरे भाई के लिए दवाई लेकर बाइक से घर लौट रहा था, तभी मछली झाला के पास सामने से तेज गति से आ रही एंबुलेंस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। वह तीन बहनों में अकेला भाई था।