फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Four youths arrested with three stolen bikes

चोरी की तीन बाइकों के साथ चार युवक गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Four youths arrested with three stolen bikes
बाजपुर कोतवाली में बरामद चोरी की बाइक और पार्ट्स के साथ पुलिस टीम। संवाद - फोटो : KASHIPUR
बाजपुर। पुलिस ने चोरी की तीन मोटरसाइकिलों, तीन चेसिस और दो इंजन के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह यूपी और उत्तराखंड के विभिन्न शहरों से बाइक चोरी कर बेचता था।
विज्ञापन

सोमवार को कोतवाली में काशीपुर के एसपी चंद्रमोहन सिंह ने बाइक चोर गिरोह का खुलासा करते हुए बताया पुलिस टीम ने चौराहा पर चेकिंग के दौरान चार युवकों को दो मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम रोहताश कुमार, अंकित गोला, पंकज चौहान, प्रियांशु निवासी खड़कपुर देवीपुरा, काशीपुर बताया। आरोपियों की निशानदेही पर एक मोटरसाइकिल, तीन मोटरसाइकिलों की चेसिस, एक बाइक का इंजन, चार साइलेंसर, एक पेट्रोल टंकी बरामद की गई। एसपी चंद्र मोहन ने बताया गिरफ्तार किए गए बाइक चोर आपस में अच्छे दोस्त हैं।
विज्ञापन

आरोपी रोहताश की आईटीआई काशीपुर क्षेत्र में बाइक सर्विस की दुकान है। आरोपियों ने तीन महीने पहले बाइक चोरी करने की योजना बनाई थी। आरोपी बाजपुर, गदरपुर, काशीपुर, रामपुर और मुरादाबाद क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी कर उनके पार्ट्स अलग-अलग कबाड़ियों को बेचते थे। चोरी की बाइकों और उनके पार्ट्स को रोहताश की दुकान पर रखा जाता था। एसपी ने बताया बाइक चोरी करने के बाद आरोपी बाइक और उनके पार्ट्स को बेचकर आपस में धनराशि बांटते थे। बाइक चोर गिरोह को पकड़ने में बाजपुर कोतवाली पुलिस और एसओजी रुद्रपुर की टीम शामिल रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed