{"_id":"5e32d4068ebc3e4b1b5cd04c","slug":"four-thieves-raid-medical-stores-cash-stolen-worth-millions-kashipur-news-hld371472785","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार मेडिकल स्टोरों पर चोरों का धावा, लाखों की नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार मेडिकल स्टोरों पर चोरों का धावा, लाखों की नकदी चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। राजकीय चिकित्सालय के गेट पर स्थित चार मेडिकल स्टोरों से बुधवार रात चोरों ने नकब लगाकर लाखों रुपये और सामान चोरी कर लिया। हैरत की बात यह है कि एक के बाद एक चारों दुकानों में चोरी हो गई और किसी को भनक तक नहीं लगी। ऐसे में अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था की भी पोल खुल गई है।
एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय के गेट पर पंजाबी कॉलोनी निवासी गुरनाम सिंह की भाभी हरजिंदर पाल कौर के तीन प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, विवेक मेडिकल स्टोर व जैनरिक मेडिकल स्टोर हैं, जबकि गुरनाम सिंह की पत्नी नीतू का एक मान्या सर्जिकल स्टोर है। सभी स्टोर की दीवारें आपस में जुड़ी हुई हैं। बुधवार रात लगभग सवा नौ बजे सभी मेडिकल स्टोर रोज की तरह बंद कर कर्मचारी घर चले गए थे। बृहस्पतिवार सुबह किसी ने मेडिकल स्टोर की स्थिति देखी तो दुकान स्वामी को फोन कर जानकारी दी। इस पर गुरनाम सिंह मेडिकल स्टोर पहुंचा और पुलिस को सूचित किया। घटनास्थल पर पहुंचे कटोराताल पुलिस चौकी के एसआई अमित शर्मा ने मौका मुआयना किया।
गुरनाम सिंह ने बताया कि मेडिकल स्टोर के पीछे की ओर से एक दीवार काटकर चोर मेडिकल स्टोर में घुसे। इसके बाद नकदी और सामान चोरी कर ले गए। हालांकि दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज में चोर कैद हो गए हैं। गुरनाम सिंह ने बताया कि विवेक मेडिकल स्टोर से 35000 रुपये, एक लैपटॉप, एक प्रिंटर, एक एलसीडी, मान्या सर्जिकल स्टोर से 80000 रुपये, एक लैपटॉप, एक प्रिंटर, जैनरिक औषधि केंद्र से एक लैपटॉप, 35000 रुपये, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र से लैपटॉप और प्रिंटर चोर ले गए।
विज्ञापन
इधर, एएसपी राजेश भट्ट ने बताया कि दुकान स्वामी ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंपे हैं, जिसमें चोर दुकान के अंदर घुसते दिखाई दे रहा है। घटना के खुलासे के लिए एक टीम के साथ एसओजी को भी लगाया है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।