{"_id":"6957818a4d68a6f2630f0ed1","slug":"four-people-died-in-three-separate-road-accidents-in-kashipur-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uk: तीन सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, असंतुलित होकर पलटने के बाद खंभे से टकराई; गाड़ी के परखचे उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uk: तीन सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, असंतुलित होकर पलटने के बाद खंभे से टकराई; गाड़ी के परखचे उड़े
Fri, 02 Jan 2026 01:58 PM IST
गायत्री जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Fri, 02 Jan 2026 01:58 PM IST
सार
किच्छा में बुधवार की देर सितारगंज रोड पर थार असंतुलित होकर पलटने के बाद खंभे से टकरा गई। थार में सवार सितारगंज निवासी जुगनप्रीत सिंह (17) और मो. सैफ (27) की मौत हो गई। हादसे में उनका साथी घायल हो गया।
विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
किच्छा में बुधवार की देर सितारगंज रोड पर थार असंतुलित होकर पलटने के बाद खंभे से टकरा गई। थार में सवार सितारगंज निवासी जुगनप्रीत सिंह (17) और मो. सैफ (27) की मौत हो गई। हादसे में उनका साथी घायल हो गया। दुर्घटना में थार के परखचे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह तीनों को अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। साबेपुर सितारगंज निवासी जुगनप्रीत सिंह (17) पुत्र वीरेंद्र जीत सिंह और बघोरी सितारगंज निवासी मो. सैफ (27) पुत्र इशहाक अहमद सितारगंज में पार्टनरशिप में मोबाइल की दुकान चलाते थे।
विज्ञापन
बुधवार शाम को दोनों अपने एक अन्य दोस्त सोहेल अंसारी पुत्र सरफराज अंसारी के साथ हल्द्वानी गए थे। बताया जा रहा है कि इनके साथ हल्द्वानी एक और गाड़ी गई थी जो वाया चोरगलिया लौट गई थी।
विज्ञापन
पुलभटटा पुलिस के अनुसार थार जीप रात करीब 12 बजे बरा चौकी से कुछ आगे बरी मोड़ के पास पहुंची तो अचानक असंतुलित होकर पलटते हुए एक बिजली के पोल से टकरा गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि थार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर बरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने जुगनप्रीत सिंह और मो. सैफ को मृत ने घोषित कर दिया। घायल सोहेल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्घटना की सूचना घायल सोहेल ही अपने परिजनों को फोन से दी। इस पर तीनों के परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
लावारिस पशु से टकराई बाइक, चालक और मवेशी की जान गई
सड़क पर घूमते लावारिस मवेशी से बाइक टकरा गई जिससे मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर अवस्था में दोनों को बरेली स्थित अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने एक राजेश । फाइल फोटो राजेश मिस्त्री (27) को मृत घोषित कर दिया। 31 दिसंबर की रात करीब 10:30 बजे 20 क्वार्टर गांव निवासी राजेश मिस्त्री (27) पुत्र फणींद्र मिस्त्री अपने मित्र गोविंद नगर निवासी उज्जवल को छोड़ने उसके घर जा रह था। टैगोर नगर तीन पानी के पास सड़क पर लावारिस मवेशी से बाइक टकरा गई। मवेशी की मौत हो गई और दोनों बाइक सवार घायल हो गए जिन्हें बरेली के निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। राजेश पीछे झाना 2 पत्नी, डेढ़ वर्षीय बच्ची को छोड़ गया है।
ड्यूटी से लौट रहे कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दम तोड़ा
ग्राम पृथ्वीपुर थाना बहेड़ी जिला बरेली निवासी सतीश चंद (45) पुत्र मदन लाल आदित्य चौक के पास इन्टरार्क कंपनी में नौकरी करते थे। बुधवार रात सतीश की दस बजे से सुबह छह बजे की पाली में ड्यूटी थी। बृहस्पतिवार सुबह छह बजे ड्यूटी पूरी करने के बाद सतीश बाइक से घर जा रहा था। बरेली बाईपास पर उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में सतीश की मौत हो गई।