{"_id":"64861631c73b13dd88014c14","slug":"four-murder-case-in-usnagar-rudrapur-news-c-242-1-rdp1002-211-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पुलिस के लिए चुनौती बनी चार हत्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पुलिस के लिए चुनौती बनी चार हत्याएं
Mon, 12 Jun 2023 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। जिले में हो रही ताबड़तोड़ हत्याओं में पुलिस लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। बीते पांच महीने में जिले में 20 से अधिक हत्याएं हो चुकी है। इस समय पुलिस के लिए चार हत्याएं चुनौती बनी हैं। हर महीने जिले में करीब चार हत्याएं हो रही हैं।
जमीन का विवाद, आपसी रंजिश, नशा और हवस जैसी घटनाएं जिले में हत्याओं का ग्राफ बढ़ा रही हैं। 17 मार्च को पुलिस को किच्छा थाना क्षेत्र के इंदरपुर गांव में एक महिला का शव संदिग्ध हालत में मिला था। तीन माह होने के बाद भी पुलिस महिला की शिनाख्त नहीं कर सकी जबकि मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज है और हत्यारे अब तक पुलिस की पहुंच से दूर हैं।
आठ जून को केलाखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव रंपुराकाजी में बौर नदी से एक लापता महिला की टांग बरामद हुई और एक पुरुष का पंजा भी मिला। घटना के चार दिन बाद होने के बाद पुलिस मामले में चौथा अंग बरामद नहीं कर सकी। हत्या का कारण और हत्यारों के बारे में पुलिस हवा में तीर चला रही है। एक दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ करने के बाद भी अहम सुराग नहीं मिले। शनिवार को सिडकुल क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक का शव मिला है। पुलिस के सामने इस समय चार हत्याओं का खुलासा करना चुनौती बना है। पुलिस का दावा है कि सभी मामलों का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
जिले में चार साल में हुई वारदात
वर्ष
हत्याएं
2020
48
2021
34
2022
48
2023 (अब तक)
22
बीते वर्षों की अपेक्षा इस साल हत्याओं के ग्राफ में कमी हुई है। इस साल दर्ज हत्याओं में पांच हत्याएं न्यायालय के आदेश पर दर्ज है जबकि उनमें आत्महत्या की पुष्टि है। हालांकि सभी हत्याओं का पर्दाफाश कर आरोपियों को जेल भेजा जाता है। लंबित मामलों की जांच चल रही है। जल्द ही पर्दाफाश होगा। - डॉ. मंजूनाथ टीसी, एसएसपी ऊधमसिंह नगर।