{"_id":"5e459d8d8ebc3ee619651c04","slug":"four-lab-and-one-clinic-runs-withour-registration-kashipur-news-hld3734805199","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर पंजीकरण के मिलीं चार लैब और एक क्लिनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर पंजीकरण के मिलीं चार लैब और एक क्लिनिक
विज्ञापन
काशीपुर के एक केंद्र पर दस्तावेजों की जांच करती टीम।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बगैर पंजीकरण के चल रहे एक क्लिनिक और चार पैथोलॉजी लैब (जांच केंद्रों) का निरीक्षण किया। इनके संचालकों पर 20 से 50 हजार तक का जुर्माना किया गया है।
बृहस्पतिवार को एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल के जीडीएमओ और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी और कनिष्ठ सहायक अभिषेक ने रामनगर रोड स्थित एक लैब में छापा मारा। लैब संचालक पंजीकरण प्रमाण पत्र, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र आदि नहीं दिखा सके साथ ही वहां पर डॉक्टर भी मौजूद नहीं थे। इस पर विभाग ने 50 हजार का जुर्माना किया। एक अन्य लैब में भी गड़बड़ियां मिलने पर 20 हजार का जुर्माना डाला गया। टांडा तिराहा स्थित एक लैब में डॉक्टर और प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र न मिलने पर 20 हजार का जुर्माना किया गया। वहीं, लक्ष्मीपुर पट्टी स्थित एक लैब में डॉक्टर और जांच रिपोर्ट में हस्ताक्षर न मिलने पर 50 हजार का जुर्माना किया गया। नई सब्जी मंडी स्थित एक डेंटल क्लीनिक में पंजीकरण और प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण न मिलने पर 50 हजार का जुर्माना किया गया। उधर, मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में डॉक्टर, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र और पंजीकरण प्रमाणपत्र नहीं मिले। अस्पताल में दर्शाई गई लैब भी नहीं मिली।
कोट:
सभी लैब संचालकों को तत्काल जुर्माना जमा करने के निर्देश दिए हैं। ऐसा नहीं करने पर सेंटरों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। - डॉ. अमरजीत सिंह साहनी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम काशीपुर।