{"_id":"678bfb2e938d43534f07c484","slug":"four-contracted-bs-6-buses-started-running-for-delhi-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-119924-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: दिल्ली के लिए चलने लगी चार अनुबंधित बीएस-6 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: दिल्ली के लिए चलने लगी चार अनुबंधित बीएस-6 बसें
Sun, 19 Jan 2025 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। दिल्ली के लिए बीएस-4 मॉडल की बसों के संचालन में आए व्यवधान के बीच रोडवेज डिपो प्रबंधन ने दिल्ली के लिए अनुबंधित बीएस-6 बसों का संचालन शुरू कर दिया है।
नवंबर में दिल्ली में बीएस-4 श्रेणी की बसों के प्रवेश पर रोक के कारण डिपो की सात बीएस-4 बसों का संचालन प्रभावित हो गया था। दिल्ली के लिए नौ सीएनजी बसों का ही संचालन हो रहा था। बीएस-4 मॉडल की सात बसों का संचालन न होने से डिपो को हर रोज करीब 70,000 रुपये की चपत लग रही थी। हाल में बीएस-4 मॉडल की बसों के दिल्ली प्रवेश पर लगी रोक हट गई थी। देहरादून समेत कई अन्य डिपो से इस मॉडल की बसों का संचालन दिल्ली के लिए होने लगा, लेकिन परिवहन निगम के दिशा-निर्देश न मिलने से इस डिपो से बीएस-4 बसों का संचालन दिल्ली के लिए नहीं हुआ।
दिल्ली के लिए बसों की संख्या कम होने से यात्री यूपी परिवहन निगम की बसों में यात्रा करने पर मजबूर थे। डिपो प्रबंधन ने नुकसान की भरपाई के लिए अनुबंध के तहत डिपो को मिली बीएस-6 मॉडल की बसों में से चार बसों का संचालन दिल्ली के लिए शुरू कर दिया है। इससे यात्रियों को काफी राहत मिली है। अब डिपो से 13 बसों का संचालन दिल्ली के लिए होने लगा है।
विज्ञापन
दिल्ली के लिए नौ सीएनजी बसों का पहले से संचालन हो रहा है। बीएस-6 मॉडल की चार अनुबंधित बसों का संचालन दिल्ली के लिए शुरू कर दिया गया है। बीएस-4 मॉडल की बसों के संचालन के निर्देश मिलने पर उनका भी दिल्ली के लिए संचालन किया जाएगा। -केएस राणा, सहायक महाप्रबंधक रोडवेज डिपो