फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Four caught.

रुद्रपुर में एक क्विंटल गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Four caught.
रुद्रपुर में पुलिस की गिरफ्त में गांजे के तस्कर। - फोटो : RUDRAPUR
एसओजी की टीम ने रुद्रपुर में एक क्विंटल से अधिक गांजे के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया। इस गांजे को उड़ीसा से तराई के साथ ही हल्द्वानी में बेचने के लिए लाया जा रहा था। बरामद गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन

गांजे की बरामदगी के बाद रविवार को पुलिस कार्यालय में प्रेस वार्ता में एसएसपी डीएस कुंवर व एसपी ममता बोहरा ने बताया कि शनिवार शाम एसओजी की टीम आरएफसी मैदान के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी आंचल पशु निर्माणशाला के ठीक सामने दिल्ली की वीईआईपी नंबर की कार को चेकिंग के लिए रोका। तलाशी लेने पर कार की सीटों के नीचे अलग से बनाए केबिन में गांजे के 100 किलो, 525 ग्राम वजन के कुल 36 पैकेट बरामद हुए। इस केबिन को नट बोल्ट लगाकर बंद किया गया था। इस पर पुलिस ने कार में सवार ट्रांजिट कैंप निवासी दीपक गाईन, दिनेशपुर निवासी तारक गाईन, ट्रांजिट कैंप निवासी राकेश कुमार मंडल और शक्तिफार्म, सितारगंज निवासी राजेश मंडल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में उन्होंने पुलिस को बताया कि वह पूर्व में भूरारानी निवासी एक व्यक्ति को गांजा बेचते थे लेकिन वर्तमान में उन्होंने अपना काम शुरू कर दिया। यह गांजा वह उड़ीसा के मलकान गिरी नामक स्थान से रुद्रपुर, दिनेशपुर, गदरपुर, हल्द्वानी आदि स्थानों में ऊंचे दामों में बेचने के लिए ला रहे थे। इससे पहले भी वह कई बार गांजे की तस्करी कर चुके हैं। एसएसपी ने बताया कि गांजे में दीपक व तारक बराबर के हिस्सेदार थे। बरामद वाहन को उन्होंने आवास विकास निवासी एक व्यक्ति से मॉडीफाई करवाया था। जबकि पकड़े गए राजेश व राकेश 15-15 हजार रुपये में चालक बनकर उड़ीसा गए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ इससे पूर्व ट्रांजिट कैंप व दिनेशपुर थाने में शराब तस्करी के भी केस दर्ज हैं। आरोपियों के पास से चार मोबाइल, छह हजार रुपये की धनराशि, पैन कार्ड, डीएल, पहचान पत्र व एटीएम कार्ड भी बरामद हुए हैं। एसएसपी ने बताया कि खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपये पुरस्कार दिया जाएगा। टीम में सीओ परवेज अली, एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट, दरोगा विकास चौधरी, कमाल हसन, भूपेंद्र रावत, कंचन, भूपेंद्र आर्या, गणेश पांडेय, प्रमोद कुमार, प्रभात चौधरी, धरमवीर सिंह, राजेंद्र कुमार, नीरज शुक्ला, विनोद कन्याल, गोकुल टम्टा शामिल थे।

तारक का दिनेशपुर में है ट्रांसपोर्ट कारोबार
रुद्रपुर। आरोपी तारक गाईन की दिनेशपुर में गाईन ट्रांसपोर्ट टूर एंड ट्रेवल्स नाम से ट्रांसपोर्ट है। पुलिस को आशंका है कि वह अपने अन्य वाहनों का भी गांजे की तस्करी में इस्तेमाल करता है जिसकी जांच शुरू कर दी गई है। एसएसपी ने बताया कि दूसरे अभियुक्त दीपक गाईन ने बरामद वाहन को गांजे की तस्करी से कमाए गए पैसे से खरीदा है। संवाद

रुद्रपुर में गांजे की तस्करी का खुलासा करते एसएसपी डीएस कुंवर व एसपी ममता बोहरा।

रुद्रपुर में गांजे की तस्करी का खुलासा करते एसएसपी डीएस कुंवर व एसपी ममता बोहरा।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed