{"_id":"65489378cc729737340dcdc9","slug":"four-burnt-due-to-fire-in-gas-cylinder-in-kichha-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई सुनहरी में बड़ा हादसा: गैस सिलेंडर में लगी आग से चार झुलसे, फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंच पाई घटनास्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई सुनहरी में बड़ा हादसा: गैस सिलेंडर में लगी आग से चार झुलसे, फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंच पाई घटनास्थल
Mon, 06 Nov 2023 12:49 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:49 PM IST
सार
किच्छा में एक घर में सिलेंडर में आग लग गई। सूचना पर एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा, दमकल और पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। संकरी गलियां होने से फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल तक नही पहुंच पाई। अग्निकांड में चार लोग बुरी तरह झुलस गए।
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नई सुनहरी के एक घर में सिलेंडर में आग लग गई। सूचना पर एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा, दमकल और पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। संकरी गलियां होने से फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल तक नही पहुंच पाई। अग्निकांड में चार लोग बुरी तरह झुलस गए।
विज्ञापन
सभी घायलों को डाॅक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया है। घटना के बाद नई सुनहरी में सनसनी फैल गई। नई सुनहरी के छेदा लाल की घर के बाहर किराने की दुकान है। इस घर में कनमन बरेली निवासी राजू (38) उनकी पत्नी प्रेमवती (37) और शाहजहांपुर निवासी राजो (34)पत्नी सुनील किराये पर रहते हैं। देर शाम घर में आग लग गई। पड़ोसियों ने घायलों को सीएचसी भिजवाया और दमकल कर्मियों को सूचना दी।
विज्ञापन
गलियां संकरी होने के कारण दमकल वाहन घर तक नही पहुंच सका। बाद में पड़ोस के लोगों ने घर पर लगी आग को किसी तरह बुझाया। आग से घर के अंदर का सामान आदि जल गया। बताया जा रहा है कि ग्राम दोंदा बरेली निवासी रामवीर किसी काम से इस घर आया था कि आग लग गई। लोगों ने बताया कि इस घर का मालिक छेदा लाल अपने परिवार के साथ घर से बाहर गया हुआ था।
विज्ञापन