फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Four attacked Land Strife

जमीन कब्जाने आए लोगों ने किया जानलेवा हमला, चार घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Four attacked Land Strife
घायल निक्की। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। जमीन पर कब्जे के विवाद में अजीतपुर में कुछ लोगों ने जानलेवा हमलाकर तीन सगे भाइयों समेत चार लोगों को घायल कर दिया। घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। एएसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला किला निवासी एक व्यक्ति की दभौरा एहतमाली में काश्त की भूमि है। इसमें से दो एकड़ जमीन अजीतपुर निवासी पूरन सिंह के बेटों ने बंटाई पर ली है। इसी खेत में मधुबन नगर निवासी अनिल चौहान भी साझेदार है। इस खेत में अभी गेहूं की फसल खड़ी है। आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे जनपद रामपुर थाना स्वार के ग्राम घोसीपुरा निवासी राशिद हुुसैन, मुस्तफा, सन्नू और भगो आदि पिकअप वाहन से वहां पहुंचे। इन लोगों ने जमीन को अपना बताते हुए गेहूं का खेत जोतने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने पूरन के बेटों और एक अन्य के साथ मारपीट शुरू कर दी। इन्होंने धारदार हथियारों से अनु, पंकज, कालीचरण और निक्की को घायल कर दिया। सूचना पर बड़ी तादाद में ग्रामीण वहां पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल पंकज को हायर सेंटर रेफर किया गया है। आईटीआई थाना प्रभारी विद्यादत्त जोशी ने बताया कि मामला भूमि पर मालिकाना हक के विवाद को लेकर है। इस मामले में खेत के दूसरे साझेदार अनिल चौहान ने तहरीर दी है।

काशीपुर में मारपीट में घायल अनु।

काशीपुर में मारपीट में घायल अनु।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed