फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Four accused sentenced to life imprisonment in the quadruple murder case in Nanakmatta

Udham Singh Nagar: नानकमत्ता में चौहरे हत्याकांड में चार दोषियों को उम्रकैद की सजा, 50-50 हजार का जुर्माना

Wed, 21 May 2025 12:11 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 21 May 2025 12:11 PM IST
सार

नानकमत्ता में साढ़े तीन साल पहले लूट के इरादे से हुई चार लोगों की हत्या के मामले में चार दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने चारों पर 50-50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

विज्ञापन
Four accused sentenced to life imprisonment in the quadruple murder case in Nanakmatta
चार हत्यारों को आजीवन कारावास

विस्तार

द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मीना देउपा ने नानकमत्ता में साढ़े तीन साल पहले लूट के इरादे से हुई चार लोगों की हत्या के मामले में चार दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने चारों पर 50-50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माना नहीं भरने पर दोषियों को अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

विज्ञापन


नानकमत्ता के वार्ड छह में नहर के पास खटीमा रोड निवासी आदेश कुमार रस्तोगी ने 29 दिसंबर 2021 को नानकमत्ता थाने में केस दर्ज कराया था। उनका कहना था कि 29 दिसंबर की दोपहर उनके पिता शिव शंकर रस्तोगी ने भाई अजय रस्तोगी उर्फ अंकित के नंबर पर फोन किया। पुलिस ने फोन रिसीव कर उनको नानकमत्ता के सिद्धा नवदिया बुलाया। वे वहां पहुंचे तो उनके भाई अजय रस्तोगी निवासी वार्ड छह नानकमत्ता और मामा के बेटे उदित रस्तोगी निवासी थाना शाही जिला बरी का शव मिला था। दोनों की धारदार हथियार से हत्या की गई थी। जब वे घर पहुंचे तो वहां उनकी मां आशा देवी और नानी सन्नो देवी की भी गला काटकर हत्या की गई थी। पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: गफूर बस्ती में तीन भाइयों ने जीजा को पीटकर मार डाला, यूपी के बाराबंकी से डेढ़ महीने पहले आया था शहर

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने चार जनवरी 2022 को विवेक वर्मा निवासी वार्ड 12 रुद्रपुर, मुकेश शर्मा निवासी सुभाष काॅलोनी वार्ड 14 रुद्रपुर और रानू रस्तोगी निवासी शिशु मंदिर वाली गली गुरुद्वारा रोड नानकमत्ता को गिरफ्तार किया। 15 जून को चौथे अभियुक्त खटीमा के वार्ड नंबर दो शिव काॅलोनी नौगवाठग्गू निवासी सचिन सक्सेना को पकड़ा। हत्यारोपियों के कब्जे से लूटी गई नकदी, कार और हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद हुए थे। उन्होंने लूट के इरादे से हत्या की बात स्वीकारी थी।बताया था कि अंकित और रानू दोस्त थे। रानू का घर आना-जाना था। रानू ने सचिन, विवेक और मुकेश के साथ मिलकर साजिश रची थी। अंकित और उदित को बहाने से घर से बुलाकर हत्या की थी। फिर उनके घर जाकर मां और दादी का भी कत्ल कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed