{"_id":"682d71e18e2c1400520f3626","slug":"three-brothers-beat-their-brother-in-law-to-death-in-gafur-basti-haldwani-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haldwani: गफूर बस्ती में तीन भाइयों ने जीजा को पीटकर मार डाला, यूपी के बाराबंकी से डेढ़ महीने पहले आया था शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani: गफूर बस्ती में तीन भाइयों ने जीजा को पीटकर मार डाला, यूपी के बाराबंकी से डेढ़ महीने पहले आया था शहर
Wed, 21 May 2025 11:55 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 21 May 2025 11:55 AM IST
सार
गफूर बस्ती में तीन भाइयों ने जीजा की इस कदर पिटाई कर दी कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। बाराबंकी का रहने वाला यह युवक यहां करीब डेढ़ महीने पहले आया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
मृतक अमरीका के रोते बिलखते परिजनों को समझाते बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हल्द्वानी शहर के गफूर बस्ती में तीन भाइयों ने जीजा की इस कदर पिटाई कर दी कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। बाराबंकी का रहने वाला यह युवक यहां करीब डेढ़ महीने पहले आया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है। युवक के परिजनों के यहां पहुंचने के बाद ही तहरीर दिए जाने की बात बताई गई है।
विज्ञापन
यूपी के बाराबंकी के दरियाबाग निवासी मोतिहार का पुत्र अमरीका (27) यहां गफूर बस्ती में अपने परिवार के साथ रहता है। परिवार में पत्नी व तीन बच्चे हैं। किसी बात को लेकर बीती सोमवार रात उसके तीन सालों ने पिटाई कर दी। इतनी बुरी तरह पीटा गया कि वह अधमरा हो गया। इसके बाद अमरीका जैसे-तैसे राजपुरा में रहने वाली अपनी मौसी मुरेली के यहां पहुंचा। उसने मौसी को पूरी घटना बताई और सो गया। सुबह उठा तो वह चक्कर खाकर गिर गया। उसे बेस अस्पताल लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव उसकी मौसी की सुपुर्दगी में दिया। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि युवक के साथ मारपीट की जानकारी मिली है। इस मामले में युवक के तीनों सालों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन