फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Foundation stone laid for street lights costing Rs 1 crore

Udham Singh Nagar News: एक करोड़ से लगने वाली स्ट्रीट लाइटों की रखी आधारशिला

Thu, 19 Feb 2026 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 19 Feb 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Foundation stone laid for street lights costing Rs 1 crore
नगला में नगरपालिका में स्ट्रीट लाइटों की आधार​शिला रखते पूर्व विधायक शुक्ला, पालिकाध्यक्ष शुक्ल
शांतिपुरी। नगला नगर पालिका में बुधवार को पूर्व विधायक राजेश शुक्ला व पालिकाध्यक्ष सचिन शुक्ला ने करीब एक करोड़ से लगने वाली 140 स्ट्रीट लाइटों के लिए भूमि पूजन कर आधारशिला रखी। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने बताया कि सभी लाइटों का विद्युत संयोजन भूमिगत आर्म्ड केबल के माध्यम से होगा और स्ट्रीट लाइटों के पोलों के बीच की दूरी 20 से 25 मीटर होगी। पालिका में लगाई जा रही सभी स्ट्रीट लाइटें ऑटोमेटिक ऑन ऑफ स्विच के द्वारा संचालित होंगी। पूर्व विधायक ने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर विरोधियों द्वारा भ्रामक तथ्यों के माध्यम से नगला के विकास कार्यों को बाधित करने का प्रयास किया गया। जिसके कारण विगत वर्षों में क्षेत्र का विकास प्रभावित रहा। उन्होंने कहा कि नवगठित नगर पालिका परिषद नगला में चुनाव संपन्न होने के पश्चात अब बोर्ड अध्यक्ष एवं सभासदों के माध्यम से क्षेत्र का समग्र विकास विकास किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने नगला को सुंदर एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में स्ट्रीट लाइटों की स्थापना को ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण कदम बताया है। नगर पालिका अध्यक्ष सचिन शुक्ला ने कहा कि वे निरंतर घर-घर जाकर नागरिकों की समस्याएं सुन रहे हैं और उनके त्वरित समाधान के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि नगर पालिका द्वारा पूर्व में पूरे नगला क्षेत्र में वाटर हार्वेस्टिंग की योजना को लागू किया गया था तथा अब स्ट्रीट लाइट स्थापना का कार्य प्रारंभ कर मॉडल नगरपालिका बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष पिंकी डिमरी, महामंत्री टीकम कोरंगा, नगर पालिका के सभासद सुनील रुहेला, गोपाल जोशी, धनुज यादव, सुरेंद्र यादव, सुनील प्रसाद, अजय बंसल, अधिशासी अधिकारी विजय बिष्ट, रामू बिष्ट, शेखर पाण्डे, नारायण अरमोली, गंगा सिंह पपोला, कैलाश जोशी, काली चरण, पारस जोशी, हरीश जोशी समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed