{"_id":"6a062223f7351f092b006c06","slug":"foundation-stone-laid-for-development-work-worth-rs-938-lakh-in-krishna-colony-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-141487-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कृष्णा कॉलोनी में 9.38 लाख रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कृष्णा कॉलोनी में 9.38 लाख रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास
Fri, 15 May 2026 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 15 May 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। मेयर विकास शर्मा ने वार्ड नंबर दो कृष्णा कॉलोनी में करीब नौ लाख रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इनमें 5.03 लाख रुपये की सीसी सड़क और नाली निर्माण शामिल है। साथ ही 4.35 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी सड़क और नाली की भी आधारशिला रखी गई। मेयर शर्मा ने कहा कि नगर निगम शहर की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर केंद्रित है।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य प्राथमिकता से कराए जा रहे हैं। सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था और स्वच्छता से जुड़े कार्यों में तेजी लाई जा रही है। मेयर ने जोर देकर कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। कृष्णा कॉलोनी में सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएंगे।
यहां पार्षद महेंद्र पाल मौर्य, मुकेश रस्तोगी, पार्षद पवन राणा, प्रेम पाल गंगवार, कृष्ण पाल गंगवार, तारक सरकार, नंद किशोर चौहान, सूर्यनाथ मौर्य, मोहन स्वरूप गंगवार, निर्भय गंगवार आदि मौजूद थे।