फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Found on five canals under the ownership of UP, Uttarakhand

यूपी की अधीन पांच नहरों पर मिला उत्तराखंड को स्वामित्व

Sun, 22 Jan 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज Updated Sun, 22 Jan 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
Found on five canals under the ownership of UP, Uttarakhand
बरेली सिंचाई खंड में आहूत यूपी व उत्तराखंड सिंचाई विभाग के अधिकारियों की बैठक में मौजूद ईई संजय राज। - फोटो : अमर उजाला
 राज्य स्थापना के बाद से उत्तर प्रदेश के अधीन चली आ रही सिंचाई संपत्तियों में से किच्छा व खटीमा क्षेत्र की पांच नहरों पर उत्तराखंड को स्वामित्व मिल गया है। इसके लिए बरेली और ऊधमसिंह नगर जनपद के सिंचाई अफसरों की बैठक हुई। बैठक में बरेली सिंचाई खंड के अधिकारियों ने पांच नहरों को हस्तांतरित कर दिया।
विज्ञापन


  बरेली सिंचाई खंड में आहूत बैठक में शामिल होकर लौटे सिंचाई खंड के अधिशासी अभियंता संजय राज ने बताया कि यूपी व उत्तराखंड सरकार के बीच राज्य की संपत्तियों के बंटवारे को लेकर समझौता हुआ था। इसके बाद बरेली व यहां के सिंचाई अफसरों ने सिंचाई संपत्तियों का सर्वे कर आपसी सहमति बनाई थी। शुक्रवार को बरेली सिंचाई खंड में दोनों राज्यों के बरेली व ऊधम सिंह नगर जनपद के सिंचाई अफसरों की बैठक हुई थी। इसमें किच्छा की 4.510 किमी लंबी प्राग नहर, 4.170 किमी. लंबी देवरिया नहर और 8.800 किमी लंबी भंगा नहर पर उत्तराखंड को स्वामित्व देने की स्वीकृति के बाद अंतिम मोहर लग गई। बताया कि पाहा नहर से निकली प्राग नहर के शीर्ष पर 0.100 किमी, देवरिया नहर के शीर्ष पर 0.100 किमी व धौंरा जलाशय से निकली भंगा नहर के शीर्ष पर 0.100 किमी तक नहर यूपी के नियंत्रणाधीन रहेगी।
विज्ञापन


  इसके अलावा नानकसागर जलाशय से निकली 4.360 किमी लंबी झनकट नहर और 2.900 किमी लंबी सड़ासड़िया नहर भी उत्तराखंड के अधीन हो गई है। इसमें से झनकट नहर के 0.100 किमी शीर्ष वाले हिस्से पर यूपी का नियंत्रण रहेगा। जबकि, सड़ासड़िया नहर पूरी तरह से उत्तराखंड को हस्तांतरित हो गई है। राज्य की नहरें सिंचाई के अधीन आने से किसानों को इसका लाभ होगा और राज्य सरकार के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed