फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Found dead body of former Congress general secretary

पंखे से लटका मिला कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष का शव

Tue, 07 May 2019 12:50 AM IST
yashwant yashwant अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: yashwant yashwant Updated Tue, 07 May 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
Found dead body of former Congress general secretary
मृतक महेंद्र शर्मा की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं पीसीसी सदस्य महेंद्र शर्मा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि वह बात को लेकर मानसिक तनाव में थे। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसओजी की टीम ने उनके बेडरूम की गहनता से जांच की। पोस्टमार्टम में मौत की वजह फांसी लगना ही बताया जा रहा है। हालांकि विसरा जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है। 
विज्ञापन


गौतम नगर निवासी महेंद्र शर्मा (61) पुत्र रेवती प्रसाद शर्मा का कलश मंडप नाम से रिजॉर्ट है। वह मंडप के पास ही कोठी बनाकर सपरिवार रह रहे थे। वह मूलरूप से हापुड़ के ग्राम कुरली भटौना के निवासी थे। शर्मा प्रापर्टी का काम भी करते थे। रविवार की रात महेंद्र अपने कमरे में सोने चले गए। उनकी पत्नी लता और बेटा इशांक अपने कमरों में थे। सोमवार सुबह 8:40 बजे इशांक पिता को जगाने के लिए पहुंचा। कमरा अंदर से लॉक था।
विज्ञापन


इशांक ने दूसरी चाभी लगाकर कमरा खोला तो पिता का शव पीले रंग की प्लास्टिक की रस्सी के सहारे पंखे से लटका हुआ था। सूचना पर पहुंचे डॉ. अनुराग वर्मा ने जांच की गई तो वह मृत पाए गए। सूचना पर एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र, एसआई दिनेश बल्लभ, मुकेश मिश्रा आदि मौके पर पहुंच गए। पुलिस व एसओजी की टीम ने बारीकी से निरीक्षण किया। दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु पूर्व लटकने को कारण बताया गया है। महेंद्र अपने पीछे पत्नी लता शर्मा, दो विवाहित बेटियां प्रियंका और शिल्पी तथा दो बेटे आर्यन और इंशाक को छोड़ गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह भूखंड दिखाने जाना था 
काशीपुर। शर्मा को सोमवार की सुबह डॉ. अनुराग वर्मा को भूखंड दिखाने के लिए जाना था। डॉ. अनुराग ने सुबह पौने नौ बजे महेंद्र शर्मा के मोबाइल पर कॉल की। कॉल उनके बेटे इंशाक ने रिसीव की। उन्होंने डॉ. वर्मा को अनहोनी की जानकारी देते हुए फौरन पहुंचने का अनुरोध किया। डॉ. वर्मा ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो महेंद्र को मृत पाया। 


3 मई को मनाई थी शादी की वर्षगांठ 
काशीपुर। परिचितों के अनुसार तीन मई को महेंद्र शर्मा की शादी की वर्षगांठ थी, उस दिन तक सब कुछ सामान्य था। कई लोगों ने फोन कर शर्मा दंपति को शादी की वर्षगांठ की बधाई दी। कॉल करने वालों का कहना था कि बातचीत में दोनों खुश नजर आए। मौके पर पहुंची पुलिस को शर्मा के बेडरूम में खाने का टिफिन भी मिला। टिफिन बाहर से मंगाया गया था। नोएडा में हुए भूखंड घोटाले में उनके समधी का नाम आने से भी वह तनाव में चल रहे थे। 


भाई की हालत बिगड़ी 
काशीपुर। महेंद्र के बड़े भाई सुरेंद्र उद्योगपति है और उनका परिवार महेशपुरा में रहता है। भाई की मौत की खबर सुनकर उनकी भी हालत बिगड़ गई। उन्हें बाजपुर रोड पर हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पीके दीक्षित के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, दिवंगत शर्मा की पत्नी लता शर्मा की भी हालत खराब हो गई है।


आज सुल्तानगढ़ में होगा शर्मा का अंतिम संस्कार 
काशीपुर। महेंद्र शर्मा की अंत्येष्टि मंगलवार को सुबह नौ बजे लालपुर में सुल्तानगढ़ स्थित उनके फार्म हाउस पर होगी। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल ने बताया कि इससे पूर्व उनके आवास पर पार्टी की ओर से श्रृद्धांजलि दी जाएगी। निधन की खबर मिलते ही सैकड़ों की संख्या में विभिन्न दलों के नेताओं ने आवास पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।



पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महेंद्र शर्मा की मृत्यु का कारण लटकना पाया गया है। उनके द्वारा आत्महत्या करने की बात सामने आई है। इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। 
-डॉ. जगदीश चंद्र, एएसपी, काशीपुर। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed